'इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मैं ही जानती हूं', Asha Bhosle का बड़ा दावा, बताया बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया। जिसके बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हड़कप मच गया।
Asha Bhosle On Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अक्सर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कभी नेपोटिज्म तो कभी ड्रग्स मामले में कई बड़े एक्टर्स के नाम सामने आते हैं। इस बीच दिग्गज गायिका आशा भोसले ने इंडस्ट्री का सारा काला सच सामने लाकर रख दिया। उनके इस बयान के सामने आने के बाद अब बवाल मच गया है।
आशा भोसले ने बताया इंडस्ट्री का काला सच
हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में आशा भोसले ने कहा कि, "फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मैं ही जानती हूं। इतनी सारी कहानियां हैं कि अगर मैं इसके बारे में बात करना शुरू करूं तो मुझे 3-4 दिन लग जाएंगे। मैं कुछ भी नहीं भूली हूं। मैं इस फिल्म लाइन की आखिरी मुग़ल हूं"। हालांकि आशा भोसले के इस दावे से यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे कुछ ऐसा मालूम है जिसका किसी को अंदाजा नहीं है।

क्या सिंगर के साथ हो रहा भेदभाव?
इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि, उनके साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई डायरेक्टर्स या एक्टर्स द्वारा भेदभाव हुए हैं। हालांकि इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। सिंगर ने अपने बयान से यह साफ नहीं किया है कि उनका निशाना किसकी ओर था। बता दें कि, आशा भोसले ने अपने करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं।
#WATCH | Mumbai: Singer Asha Bhosle says, "Only I know the history of the film industry...There are so many stories that it will take me 3-4 days if I start talking about it...I have not forgotten anything. I am the last Mughal of this film line." pic.twitter.com/8Fe2GYFRGT
— ANI (@ANI) August 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications