आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर बड़ा खुलासा, 800 ऑडिशंस के बाद ये बने लीड एक्टर
Aryan Khan Web Series: आर्यन खान ने अपनी वेब सीरीज के लीड एक्टर को चुनने के लिए करीब 800 ऑडिशन्स लिए थे और अब जाकर उनका हीरो फाइनल हो पाया है।

Aryan Khan Web Series: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन खान ने फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम बढ़ा लिया है। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'स्टारडम' के साथ नजर आएंगे। इस वेब सीरीज को लेकर अब तक कई तरह की बातें सामने आ रही थीं लेकिन अब इस वेब सीरीज के लीड एक्टर का खुलासा हो गया है। खबर है कि आर्यन खान की इस वेब सीरीज में लीड एक्टर के तौर पर लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे।
लीड एक्टर के लिए 800 ऑडिशन्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इस समय यंग डायरेक्टर के रूप में सबके सामने आने वाले हैं। आर्यन खान ने अपने इस प्रॉजेक्ट के हीरो को फाइनल कर लिया है। आर्यन ने लीड एक्टर के सिलेक्शन के लिए करीब 800 ऑडिशंस लिए थे। अब कहा जा रहा है कि आर्यन खान को अपने इस शो का हीरो मिल गया है और वह हैं लक्ष्य लालवानी।
कौन हैं लक्ष्य लालवानी
आपको बता दें कि लक्ष्य लालवानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'दोस्ताना 2' ऑफर की गई थी जिसमें वह जो जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ काम करते नजर आएंगे। हालांकि, कार्तिक आर्यन के इस प्रोजेक्ट से आउट होने के बाद ये फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई और अब लक्ष्य लालवानी आर्यन खान की अपकमिंग वेब सीरीज स्टारडम में नजर आने वाले हैं। लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ फिल्म 'बेधड़क' में भी नजर आ सकते हैं।
आर्यन खान के हीरो की क्वालिटी
वेब सीरीज 'स्टारडम' की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस पर आगामी जून 2023 से काम शुरू होने वाला है। इस वेब सीरीज के कास्टिंग प्रॉसेस में काफी ज्यादा वक्त लग गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान इस बात को लेकर बिल्कुल क्लियर हैं कि उन्हें अपने हीरो में क्या क्या क्वालिटी चाहिए। आर्यन ने लीड एक्टर के चुनाव के लिए कई लोगों के ऑडिशन्स लिए थे।
शाहरुख खान भी आ सकते हैं नजर
वहीं लक्ष्य लालवानी ने पहले राउंड में अपना प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस दिया था। उन्हें कुल 8 राउंड का ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट भी देना पड़ा था। अब तक लक्ष्य फ्रंट रनर हैं और कहा जा रहा है कि इस शो के लिए जल्द ही तीन और एक्टर्स को फाइनल किया जा सकता है। खबर है कि आर्यन खान की इस वेब सीरीज में शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म शाहरुख खान और गौरी खान के प्रॉडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications