ड्रग्स का राज खोलेगा आर्यन खान का मोबाइल, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

मुंबई,

6
अक्टूबर।
मुंबई
क्रूज
ड्रग्स
केस
में
गिरफ्तार
किए
गए
शाहरुख
खान
के
बेटे
आर्यन
खान
का
मोबाइल
एनसीबी
ने
फोरेंसिक
जांच
के
लिए
गांधी
नगर
की
एक
लैब
में
भेज
दिया
है।
एनसीबी
को
उम्मीद
है
कि
मोबाइल
फोन
की
जांच
में
कई
बड़ी
जानकारी
हाथ
लग
सकती
है।
शनिवार
को
मुंबई
के
तट
पर
एक
क्रूज
में
रेव
पार्टी
की
जानकारी
मिलने
पर
एनसीबी
ने
ऑपरेशन
चलाकर
आर्यन
खान
समेत
8
लोगों
को
पकड़ा
था।
बाद
में
सभी
कोर्ट
में
पेश
किया
गया
जहां
से
कोर्ट
ने
एनसीबी
की
कस्टडी
में
भेज
दिया
था।
ये
सभी
आरोपी
एनसीबी
की
कस्टडी
में
हैं
जहां
उनसे
पूछताछ
की
जा
रही
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

चैट में मिली है 'चौंकाने वाली आपत्तिजनक सामग्री'

चैट में मिली है 'चौंकाने वाली आपत्तिजनक सामग्री'

रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने इसके पहले कोर्ट में बताया कि पकड़े गए आरोपियों के व्हाट्सएप चैट से चौंकाने वाली और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है जो अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी की तस्करी के बारे में इशारा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि आर्यन खान ड्रग्स लेने में भी शामिल रहा है और पेमेंट के लिए कई सारे कोड नाम का इस्तेमाल करता था।

शाहरुख के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं। एनसीबी की टीम के मुताबिक आर्यन खान जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं। वहीं एनसीबी से आर्यन खान ने साइंस बुक मांगी थी जिसे एनसीबी ने उन्हें उपलब्ध करा दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्यन खान को स्टार किड होने के चलते किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। सबसे ज्यादा उत्सुकता आर्यन खान के खाने को लेकर रही है लेकिन उन्हें कोई विशेष व्यवस्था नहीं मिली है। घर से खाना लेने के लिए कोर्ट से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है लेकिन आर्यन खान के मामले में ऐसी कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। वह एनसीबी की मेस में ही खाना खा रहे हैं।

पापा से मिलने के लिए लेना पड़ता है अपॉइंटमेंट

पापा से मिलने के लिए लेना पड़ता है अपॉइंटमेंट

रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि आर्यन खान ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान '4 पेज का लिखित बयान' दिया है। इसी बयान में कथित तौर पर आर्यन ने एनसीबी को अपने पिता के साथ रिश्तों के बारे में भी बताया है। इसमें आर्यन ने कहा है कि उनके पापा शाहरुख खान बहुत बिजी रहते हैं और उन्हें खुद कई बार उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। पापा से मिलने के लिए आर्यन खान उनकी मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेते हैं। आर्यन ने ये भी बताया है कि उन्होंने विदेश से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है।

16 लोग किए गए हैं अब तक गिरफ्तार

16 लोग किए गए हैं अब तक गिरफ्तार

आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 3 अक्टूबर को एक क्रूज जहाज पर एक ड्रग बस्ट के बाद घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया गया। इसके अगले दिन मामले की फिर से सुनवाई में कोर्ट ने तीन दिनों के लिए कस्टडी को बढ़ाने का आदेश दिया था। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Recommended Video

      Mumbai Cruise Drugs Case: Aryan Khan ने पिता Shahrukh Khan को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+