आर्यन खान के वकील ने रिया चक्रवर्ती के लिए भी की 'स्पेशल जांच' की मांग, PM मोदी से किया हस्तक्षेप का अनुरोध

मुंबई, मई 28। मुंबई ड्रग्स केस में NCB की एक विशेष जांच टीम द्वारा आर्यन खान को क्लीन चिट दिए जाने के बाद वकील सतीश मानशिंदे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भी मामले में इसी तरह की जांच की मांग उठाई है। सतीश मानशिंदे ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती के केस में भी वहीं जांच हो जो आर्यन खान के मामले में हुई है।

रिया के भी वकील हैं सतीश मानशिंदे

रिया के भी वकील हैं सतीश मानशिंदे

आपको बता दें कि आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे रिया चक्रवर्ती के भी ड्रग्स में उनके वकील हैं। रिया को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अरेस्ट किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, लेकिन उनके खिलाफ जांच अभी भी चल रही है। सतीश मानशिंदे ने कहा है, "रिया चक्रवर्ती और शोविक मामले में भी जांच होनी चाहिए। उन पर कोई ड्रग्स नहीं मिला था और ना ही उनका कोई टेस्ट किया गया था।"

Recommended Video

    Aryan Khan Drugs On Cruise Case से सुर्खियों में आए Sameer Wankhede कहां हैं? | वनइंडिया हिंदी
    '3 साल से रिया को किया जा रहा है परेशान'

    '3 साल से रिया को किया जा रहा है परेशान'

    सतीश मानशिंदे ने आगे कहा है कि एनसीबी ने पिछले तीन साल के अंदर रिया चक्रवर्ती को काफी परेशान किया है। मैं रिया के लिए स्पेश जांच की मांग के साथ-साथ एनसीबी के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करता हूं। मानशिंदे ने कहा कि एनसीबी के अधिकारियों ने आज तक रिया का कोई टेस्ट नहीं किया है। जब आर्यन खान के केस में यह साबित हो गया है कि मामला झूठा था तो अब रिया के मामले में भी नई जांच शुरू होनी चाहिए।

    समीर वानखेड़े पर कठोर कार्रवाई- सतीश मानशिंदे

    समीर वानखेड़े पर कठोर कार्रवाई- सतीश मानशिंदे

    सतीश मानशिंदे ने आगे कहा है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने आर्यन को क्लीन चिट के बारे में नवाब मलिक की टिप्पणियों पर टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा कि मैं कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि वो मेरा अधिकार नहीं है, मैं सिर्फ एक वकील हूं। सतीश मानशिंदे ने पीएम से अनुरोध किया है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और सभी पहलुओं को बारिकी से देखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+