Aryan Khan Hat-trick के साथ 372 दिन बाद आए सामने, शाहरुख बोले- मेरे पास क्यों...

आर्यन खान ने बहन सुहाना और छोटे भाई अबराम के साथ फोटो शेयर की है। फोटो के साथ पिता शाहरुख का कमेंट भी वायरल हो रहा है। aryan khan hat trick shah rukh khan suhana AbRam instagram

मुंबई, 22 अगस्त : अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म का डायलॉग है, 'हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं...' ये लाइन शायद बेटे आर्यन पर बिल्कुल सटीक बैठती है। ड्रग केस में नेगेटिव कारणों से सुर्खियों में रहे आर्यन ने एक साल से अभी अधिक लंबे गैप के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया। इस पोस्ट को 4.76 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में हैट्रिक (Hat-Trick) लिखा। आर्यन के फोटो पोस्ट करते ही पिता शाहरुख खान का अनोखा कमेंट दिखा। शाहरुख ने तस्वीरों को फौरन उन्हें भेजने का फरमान सुनाया। इस पर बेटी सुहाना भी मस्ती के मूड में दिखीं। सुहाना ने थैंक्स फॉर क्रॉप लिखा। इसके बाद सुहाना ने लव यू लिखा। आर्यन सुहाना और अबराम की फोटो पर किंग खान के चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख के कमेंट को 20 हजार से अधिक लाइक्स मिले, जबकि 1200 से अधिक लोगों ने उन्हें रिप्लाई किया।

एक साल बाद Aryan की Hat-trick

एक साल बाद Aryan की Hat-trick

22 अगस्त की रात करीब 8 बजे आर्यन ने जैसे ही 372 दिन बाद इंस्टाग्राम पर पहली फोटो पोस्ट की, मोहित राय, मेघना कौर कौशल, बिलाल सिद्दिकी और महीप कपूर जैसे लोगों ने रिएक्ट किया। छोटे भाई अबराम और बहन सुहाना खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर आर्यन ने कैप्शन दिया, "हैट-ट्रिक" (Hat-Trick)।

'बादशाह' के बच्चों की क्यूट तस्वीरें

'बादशाह' के बच्चों की क्यूट तस्वीरें

किंग खान के बेटे आर्यन खान की इंस्टा पोस्ट इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि पिछले एक साल से अधिक समय में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। पहली तस्वीर में आर्यन खान ऑलिव टी-शर्ट और डेनिम जैकेट पहने हुए हैं। सुहाना खान ऑफ-शोल्डर डेनिम को-ऑर्ड में काफी खूबसूरत लग रही हैं, लिटिल ब्वॉय अबराम ने डेनिम जींस के साथ ब्लैक हुडी पहन रखी है।

आर्यन अबराम की फोटो क्लोज-अप

आर्यन अबराम की फोटो क्लोज-अप

Aryan Hat-trick में दो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। दूसरी तस्वीर में आर्यन खान और अबराम की कैमरे की ओर देख रहे हैं। कैमरे की ग्रामर की भाषा में कहें तो दूसरी इंस्टा पिक आर्यन अबराम की फोटो क्लोज-अप है। 'बादशाह' शाहरुख खान का रिएक्शन आर्यन की फोटो का सबसे प्यारा मोमेंट रहा।

नीचे देखें शाहरुख का कमेंट-

बच्चों से बोले 'बादशाह', मुझे अभी दो

बच्चों से बोले 'बादशाह', मुझे अभी दो

आम तौर पर लाइम लाइट से दूर और कम रिएक्ट करने के लिए मशहूर शाहरुख आर्यन की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शाहरुख ने लिखा, "मेरे पास ये तस्वीरें क्यों नहीं हैं !!!!!! इन्हें मुझे अभी दे दो !"

बेटी सुहाना के कमेंट्स

बेटी सुहाना के कमेंट्स

दोनों भाई और बहन सुहाना की इन क्यूट तस्वीरों पर लाखों प्रशंसकों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। पिता शाहरुख खान के कमेंट पर आर्यन खान ने भी चुटकी ली। उन्होंने शाहरुख को रिप्लाई किया, "अगली बार जब मैं पोस्ट करूंगा तो मैं उन्हें आपके पास भेजूंगा ... तो शायद कुछ वर्षों में हाहा।" फोटो के मूड और बच्चों के कमेंट्स से साफ है कि शाहरुख खान की फैमिली क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है।

22 वर्षीय सुहाना का फिल्मी डेब्यू

22 वर्षीय सुहाना का फिल्मी डेब्यू

कई प्रशंसकों ने तस्वीरों को पसंद तो किया, लेकिन कुछ लोगों ने सुहाना खान से शिकायत भी की। 22 वर्षीय सुहाना अगले साल 'द आर्चीज' से अपने अभिनय की शुरुआत करेंगी। दूसरी तस्वीर से बाहर करने को लेकर किसी यूजर के कमेंट पर सुहाना ने लिखा, थैंक्यू फॉर क्रॉप यानी फोटो काटने के लिए धन्यवाद। एक और कमेंट में सुहाना ने "लव यू" लिखा।

ड्रग्स मामले में आर्यन को क्लीन चिट

ड्रग्स मामले में आर्यन को क्लीन चिट

Aryan Khan ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने 372 दिनों के बाद पहली फोटो-शेयर की है। 15 अगस्त 2021 के लास्ट पोस्ट में आर्यन ने अनिवार्य ग्रैजुएशन पोस्ट को भूलने के बारे में (Forgot about the mandatory graduation post) टिप्पणी की थी। उनकी पोस्ट को एक करोड़ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में अक्टूबर 2021 में हुई गिरफ्तारी के बाद आर्यन लाइम लाइट से दूर रहे। जून 2022 में NDPS की विशेष अदालत से आर्यन को क्लीन चिट मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+