Aryan Khan: आर्यन खान जल्द करने वाले हैं बॉलीवुड में डेब्यू, बेटे की कामयाबी पर शाहरुख खान ने ऐसे जताई खुशी
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद इसकी जानकारी दी है। शाहरुख खान ने भी बेटे की कामयाबी पर खुशी जताई है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन एक फिर खबर की सुर्खियों में हैं। दरअसल, आर्यन खान जल्द ही बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें रेड चिलीज का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है। इसके साथ ही ड्राफ्ट की तस्वीर भी दिख रही है। उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'राइटिंग का काम पूरा हो चुका है,अब एक्शन के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'
शाहरुख खान ने बेटे को दी हिम्मत
बेटे के इस पोस्ट पर मां गौरी खान ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, देखने का इंतजार नहीं कर सकता है।' रोमांस किंग शाहरुख खान ने भी बेटे कि इस नई शुरुआत पर अपनी खुशी जाहिर की है। शाहरुख ने आर्यन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह... सोच रहा हूं... विश्वास कर रहा हूं... सपना पूरा हो चुका है, अब हिम्मत करो... पहली फिल्म के लिए आपको शुभकामनाएं...यह हमेशा खास होता है...।'
यह भी पढ़ें- फिल्म 'पठान' से सामने आया शाहरुख खान का नया लुक, डायरेक्टर ने कर दिया ये बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications