Aryan Khan को क्लीन चिट देने वाले अधिकारी ने छोड़ दी नौकरी? सामने आई ये बड़ी वजह
NCB DDG Sanjay Kumar: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले से तो सभी वाकिफ हैं। इस मामले में आर्यन खान समेत कई लोग गिरफ्तार हुए थे। आयरन भी 26 दिन तक पुलिस कस्टडी में थे और फिर उन्हें ऑर्थर रोड जेल में समय भी बिताना पड़ा था। इस मामले में एनबीसी के डीडीजी संजय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह 1996 बैच ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं। और वे मुंबई में भी एनसीबी के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के मुताबिक उनका रिटायरमेंट साल 2025 की जनवरी में होना था मगर इससे पहले ही उन्होंने स्वेच्छा से रिटायरमेंट ले लिया है।

उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया कि मेरा करियर बहुत अच्छा है और मैंने व्यक्तिगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला लिया। बताते चलें कि संजय कुमार सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कई हाई प्रोफाइल मामलों को संभाला, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, राष्ट्रमंडल खेल 2010 के भ्रष्टाचार मामले शामिल है।
2 अक्टूबर को समीर वानखेड़े ने मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में छापेमारी की जहां उन्हें रेव पार्टी की खबर मिली थी। 2 अक्टूबर को समीर वानखेड़े ने मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में छापेमारी की जहां उन्हें रेव पार्टी की खबर मिली थी। इस छापेमारी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुए थे। आर्यन को 26 दिन तक पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद 28 अक्टूबर को आर्यन को रिहा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications