Arvind Akela Kallu का नया धमाकेदार गाना 'पगली जान दे दी का' हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के साथ किया ऐसा रोमांस

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उनके गानों और फिल्मों को भोजपुरिया दर्शक हमेशा खुले दिल से अपनाते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना
यूट्यूब पर अरविंद अकेला कल्लू के कई सुपरहिट सॉन्ग्स 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुके हैं। अब उनका लेटेस्ट ट्रैक 'पगली जान दे दी का' हाल ही में रिलीज हुआ है और फैंस इस पर अपना खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

Arvind Akela Kallu

महादेव पर गाए थे कई गाने

सावन के पवित्र महीने में अरविंद अकेला ने महादेव पर आधारित कई भक्ति गीत गाए, जिन्हें शिवभक्तों ने बेहद पसंद किया। अपने करियर में उन्होंने रोमांटिक से लेकर देसी तड़के वाले गानों तक, हर अंदाज में धमाल मचाया है। इस बार उनका नया गाना 'पगली जान दे दी का' भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

नए गाने से जुड़े कलाकार और टीम

-इस गाने का टीजर प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। टीजर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- आ गया सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरिया सनसनी रक्षा गुप्ता का शानदार गाना। आरवीएफ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर।

-'पगली जान दे दी का' गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ काजल राज ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में अरविंद के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। गाने के बोल दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा ने कंपोज किया है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन प्रवीन एस ने किया है जबकि सिद्धार्थ मिश्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है।

अरविंद अकेला कल्लू की बढ़ी फैन फॉलोइंग

-अरविंद अकेला कल्लू का पिछला रिलीज ट्रैक 'तोहार कातिल बा फिगर' भी धमाल मचा चुका है। सारेगामा हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए इस गाने ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। इसमें अरविंद का एनर्जेटिक डांस और मस्तीभरे बोल दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

-वहीं अब 'पगली जान दे दी का' गाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अरविंद अकेला कल्लू की लोकप्रियता और उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनके गानों का खास अंदाज ही उन्हें भोजपुरिया इंडस्ट्री में सबसे अलग पहचान दिलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+