Arvind Akela Kallu का भोजपुरी गाना 'काजरा कमर में' हुआ रिलीज, अनीषा पांडे के साथ कोजी हुए एक्टर

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस लंबे समय से उनके इस गाने का इंतजार कर रहे थे और अब उनका नया सॉन्ग 'काजरा कमर में' लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज
अरविंद अकेला कल्लू का ये नया गाना आज यानी 22 अगस्त 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने की पहली झलक आदि शक्ति फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song

अनीषा पांडे के साथ रोमांटिक हुए अरविंद अकेला कल्लू

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- काजरा कमर में आ गया है, हमारे यूट्यूब चैनल पर। अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। आपको बता दें कि इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीषा पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है और इस बार भी स्क्रीन पर उनकी कैमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

'काजरा कमर में' को अरविंद अकेला कल्लू ने ही गाया है

भोजपुरी गाने 'काजरा कमर में' को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी मोनू श्रीवास्तव ने की है। वीडियो को पंकज सोनी ने डायरेक्ट किया है और मनोज मिश्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। ये गाना आदि शक्ति फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

अरविंद अकेला कल्लू का पिछला गाना भी रहा था हिट

-इससे पहले गत 18 अगस्त 2025 को अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'मेहरी बिया कमाल' के एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। उस गाने को भी उन्होंने शिल्पी राज के साथ गाया था और इसे एक्ट्रेस शोना पांडे पर फिल्माया गया था।

-गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे थे जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया था। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने को ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और जल्द ही ये आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचने वाला है।

शिल्पी राज के साथ अरविंद अकेला की हिट जोड़ी

-अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हिट मानी जाती है। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए हैं और अब 'काजरा कमर में' भी उसी लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+