Aruna Irani ने आखिर क्यों सालों तक छुपाई अपनी शादी? 77 साल में हुआ मां ना बनने पर मलाल, कहा- 'वो गलत फैसला...'

Aruna Irani Kuku Kohli Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से राज करने वालीं अरुणा ईरानी अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने 'बेटा', 'फर्ज', 'रॉकी', 'बॉबी' और 'लव स्टोरी' जैसी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुकू कोहली से अपनी शादी क्यों छुपाकर रखी थी।

जूम को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कुकू कोहली संग अपनी लव लाइफ पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहले एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे लेकिन बाद में एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कुकू से पहली मुलाकात फिल्म 'कोहराम' के दौरान हुई थी।

Aruna Irani

अरुणा ईरानी ने कहा कि, उस वक्त घर का खर्चा चलाने के लिए मैं कई सारी फिल्मों में काम कर रही थी। लेकिन वह कुछ खास रोल नहीं थे। उस दौरान मैं मद्रास में अपनी फिल्मों को लेकर बहुत बिजी रहती थी। तब कुकूजी ने मुझसे डेट्स मांगी थी लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया था ये कहकर कि मैं फिल्म नहीं कर सकती। उस दौरान वह काफी गुस्सा हो गए थे। हालांकि हम दोनों एकसाथ लगातार काम करते रहे थे।

अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि, कुकूजी केवल एक शॉट लेने के लिए मुझे पूरे दिन सेट पर बैठाए रखते थे और इसी वजह से हम दोनों के बीच बहुत ज्यादा लड़ाई होती थी। मैं उनसे नफरत करने लगी थी और वह भी मुझे पसंद नहीं करते थे। लेकिन बाद में उनके मन में पता नहीं क्या आया वह काफी नरम स्वभाव के हो गए और फिर हम दोनों दोस्त बन गए और उसके बाद प्यार हो गया।

अरुणा ईरानी ने लंबे समय तक कुकू कोहली के साथ अपनी शादी की बात छुपाकर रखी थी। एक्ट्रेस ने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा कि, मैंने हमारी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। मुझे नहीं पता कि यह खबर क्यों फैलाई गई कि मुझे उनकी पहली शादी की जानकारी नहीं थी। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ सेट पर आती थी। लेकिन हम दोनों के लिए शादी करने का फैसला काफी मुश्किल था। हमारे लिए बच्चे न पैदा करना फैसला सही नहीं था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+