कौन है 'राम' अरुण गोविल की रियल 'सीता'? इन बड़े एक्टर्स के साथ कर चुकी हैं काम, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

Arun Govil Wife: रामानंद सागर की 'रामायण' भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें भगवान राम के रूप में देखकर लोग एक्टर के फैन हो गए। यहां तक कि कई बार लोगों ने उनके सामने आते ही पैर भी छूए हैं।

अरुण गोविल ने रामायण के बाद कई बड़े किरदार निभाए हैं। उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म 370 में पीएम मोदी के रोल में नजर आए। अब एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी के राम की रियल लाइफ जीता कौन है।

Arun Govil

अरुण गोविल वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बता दें कि अरुण गेाविल की पत्नी का नाम श्रीलेखा है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक वक्त था जब श्रीलेखा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं। जी हां उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

श्रीलेखा ने अपने करियर में हिम्मतवार' और 'छोटा सा घर' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान के साथ स्क्रीन शेयर की है। लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और वह फिलहाल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं।

बता दें कि, अरुण गोविल और श्रीलेखा की शादी को काफी समय हो चुका है। दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम अमल और सोनिका है। एक्टर की बेटी श्रीलेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। वहीं बात करें अरुण गोविल की तो अब एक्टिंग के बाद वह राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा ने उन्हें मेरठ लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+