इस एक्ट्रेस ने 18 दिन में कम किया 5 किलो वजन, जबरदस्त Transformation देख लोग हुए हैरान

आरती सिंह ने पिछले दिनों काफी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है। उनकी फिटनेस देखकर कई एक्ट्रेसेस सोच में डूब गई हैं।

मुंबई, 13 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर और 'द कपिल शर्मा शो' में सालों तक सपना का किरदार निभा चुके कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। आरती सिंह टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह आजकल आम लोगों से लेकर सेलेब्स के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आरती भले ही आजकल इंडस्ट्री में कम दिखाई देती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। आरती ने पिछले दिनों काफी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है। उनकी फिटनेस देखकर कई एक्ट्रेसेस सोच में डूब गई हैं।

आरती ने शेयर की अपनी फिटनेस जर्नी

आरती ने शेयर की अपनी फिटनेस जर्नी

आपको बता दें कि आरती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताती नजर आ रही थीं। वीडियो में आरती ने बताया था कि वह किस तरह से अपना वजन कम कर रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी काफी प्राउड फील कर रही हैं।

जिम में पसीना बहा रही हैं आरती

आरती सिंह ने अपनी फिटनेस जर्नी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आरती सिंह काफी फिट नजर आ रही हैं। उनके वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती जिम के अंदर जमकर पसीना बहा रही हैं। आरती की ये मेहनत रंग लाई है और सिर्फ 18 दिन में उन्होंने अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है। उनका ऐसा वजन देखकर लोग बहुत खुश हो रहे हैं।

आरती ने 5 किलो वजन किया कम

आरती सिंह का ये फिटनेस जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के शुरुआत में आरती वजन मापने वाली मशीन पर खड़ी नजर आती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने लोगों को अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया है और कैप्शन में लिखा है- 18 दिन में 71.21 से 66.84...अभी गिव अप नहीं कर रही हूं। आपको बता दें कि अभी आरती की वेट लॉस जर्नी जारी रहेगी। वह अभी अपना और वजन कम करना चाहती हैं।

रश्मि देसाई ने जमकर की तारीफ

आरती सिंह के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर कई फैंस से लेकर कई सेलेब्स बहुत हैरान हो रहे हैं। सभी लोग आरती सिंह की तारीफ करते नजर आ रही हैं। आरती सिंह की दोस्त एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- प्रॉउड ऑफ यू बेब। वहीं आरती ने भी अपनी दोस्त रश्मि को जवाब देते हुए हार्ट इमोजी के साथ राशु लिखा है। वहीं कोरियोग्राफर पोनी प्रकाश राज ने आरती के वीडियो पर हैरानी जताते हुए लिखा है- क्या बात है...और मैं सोच रही हूं कि मैं 5 किलो वजन कैसे कम करूंगी।

इन सीरियलों में काम कर चुकी हैं आरती

जानकारी के अनुसार आरती सिंह ने टीवी के कई फेमस सीरियलों में काम किया है। आरती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। आरती सिंह 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लोग उन्हें इस शो में काफी पसंद करते थे। इसके अलावा आरती सिंह टीवी के मशहूर सीरियल 'उतरन' और 'वारिस' में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+