शादी के 4 महीने बाद होने वाला है आरती सिंह का तलाक? बौखलाईं एक्ट्रेस, कहा- कुत्ते तो....

Arti Singh-Dipak Chauhan: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभीषेक की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने कुछ समय पहले ही शादी की थी। शादी के बाद उनकी जिंदगी में सबकुछ सही था लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

आरती सिंह की शादी को लेकर बड़ा खुलासा
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और पति दीपक चौहान से तलाक की अफवाह उड़ने लगी है। अब आरती ने इन अफवाहों का करारा जवाब दिया है। इनके जवाब से हर कोई हैरान हो गया है।

Arti Singh and Dipak Chauhan

आरती सिंह ने लोगों को दिया करारा जवाब
आरती सिंह ने लोगों को जवाब देते हुए कहा है- कुत्ते भौंकते रहते हैं और हाथी अपनी चाल चलता रहता है। जो लोग इस तरह की चर्चा कर रहे हैं, उनका कोई वजूद नहीं है। 39 साल की आरती सिंह ने इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा है- ये सब बातें जो पोर्टल करते हैं, उनका कोई वजूद नहीं है। उनको बकवास करना अच्छा लगता है। हमारे बीच कुछ नहीं हुआ है। हम दोनों कपल के रूप में बहुत खुश हैं।

चिराग पासवान के मन में बसी है कौन सी हसीना? मोदी के मंत्री के दिल पर रहा इन 4 महिलाओं का कब्जा!

25 अप्रैल 2024 को मुंबई में हुई थी शादी
आपको बता दें कि हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपनी और पति दीपक की फोटो शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि वो दोनों डेट नाइट पर गए थे। कपल की शादी 25 अप्रैल 2024 को मुंबई में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद दोनों कई विदेशी लोकेशन्स पर हनीमून के लिए भी गए थे।

'नवंबर 2023 में दीपक से शादी का लिया था फैसला'
आरती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हाल ही में शादी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बताया है कि उनकी और दीपक की अरैंज मैरिज थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने नवंबर 2023 में दीपक से शादी करने का फैसला किया था।

दीपक चौहान मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं
आरती ने कहा है कि दीपक ने दिल्ली में उनके गुरुजी के मंदिर में एक अंगूठी के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने तुरंत हां कह दिया था। आपको बता दें कि आरती के पति दीपक चौहान मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+