चिराग पासवान के मन में बसी है कौन सी हसीना? मोदी के मंत्री के दिल पर रहा इन 4 महिलाओं का कब्जा!
Chirag Paswan Girlfriends: नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस समय चिराग पासवान पॉलिटिकल गलियारे से लेकर लड़कियों के क्रश बने रहने तक को लेकर चर्चाओं में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के बाद से लोग चिराग पासवान को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
चिराग पासवान की पर्सनल लाइफ
चिराग पासवान अपने राजनितीक करियर के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हॉट टॉपिक बने रहते हैं। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से चिराग पासवान की निजी जिंदगी के बारे में इंटरनेट पर खूब सर्चा किया जा रहा है।

हैंडसम और स्मार्ट लीडर हैं चिराग पासवान
41 साल के चिराग पासवान की पॉपुलैरिटी राजनीति के साथ साथ महिला फैंस के बीच भी काफी ज्यादा है। लोगों की मानें तो चिराग पासवान काफी हैंडसम और स्मार्ट लीडर हैं। चिराग पासवान के दमदार राजनीतिक करियर के साथ साथ महिलाएं उनके लुक की भी दीवानी हैं।
चिराग पासवान और उनकी हसीनाएं
कभी चिराग पासवान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के साथ जोड़ा जा रहा है तो कभी भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि चिराग पासवान के साथ किन किन हसीनाओं का नाम जुड़ चुका है।
रंजना सिन्हा
-कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान चिराग पासवान अपनी एक क्लासमेट रंजना सिन्हा को पसंद करने लगे थे। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है, लेकिन कई चर्चाओं में रंजना को चिराग की गर्लफ्रेंड बताया गया है।
-कहा जाता है कि एक समय पर दोनों रिलेशनशिप में थे। रंजना के घरवालों के चलते हो गया था ब्रेकअप वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रंजना सिन्हा के घरवालों को चिराग पासवान बिल्कुल पसंद नहीं थे। रंजना के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनके घर की बेटी चिराग पासवान के साथ कोई रिलेशन रखे। यही वजह थी कि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
कंगना रनौत
-चिराग पासवान ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ 'मिले ना, मिले हम' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसी के साथ उनका एक्टिंग करियर भी खत्म हो गया था।
-कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग के समय से ही कंगना रनौत और चिराग पासवान एक दूसरे के करीब आने लगे थे। दोनों को एक साथ कई बार क्विलिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया था।
-वहीं दोनों एम्सटर्डम में घूमते हुए भी देखे गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं चिराग पासवान कई बार अपनी खास दोस्त कंगना रनौत को अपने माता-पिता से भी मिलवा चुके थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच अचानक ही दूरी बढ़ने लगी थी। कंगना जहां बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही थीं, वहीं चिराग अपने पिता के साथ मिलकर राजनीति में एंट्री करने की तैयारी कर रहे थे।
आरुषि निशंक
-भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक के साथ भी चिराग पासवान का नाम जोड़ा गया था। आपको बता दें कि आरुषि निशंक शादीशुदा हैं।
-वहीं आरुषि निशंक ने खुद की चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई को लोगों के सामने रखा है। आरुषि ने कहा था कि वह और चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती लंबे समय से है और दोनों एक दूसरे को कई चीजों में मदद करते हैं।
निशा दुबे
-चिराग पासवान से 20 साल छोटी भोजपुरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर चिराग पासवान के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। निशा दुबे ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।
-निशा दुबे जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में फैंस काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications