फैंस के फेवरेट Arshad Warsi ने तीसरी बार रचाई शादी! आखिर पूरे 25 सालों के बाद क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
Arshad Warsi married again: अपनी एक्टिंग और फनी अंदाज के लिए मशहूर फैंस के फेवरेट अरशद वारसी इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्टर किसी फिल्म या फिर अपनी कॉमेडी नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मुन्नाभाई MBBS में सर्किट का रोल प्ले करने वाले अरशद वारसी ने पूरे 25 सालों के बाद बड़ा फैसला लिया है। और अब इसी फैसले को लेकर लोग उनकी चर्चा करने लगे हैं।
बताते चलें कि अरशद किसी और फैसले नहीं बल्कि शादी के फैसले को लेकर खबरों में हैं। एक्टर वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी 25वीं सालगिरह मनाएंगे। इस खास मौके पर उन्होंने बेहद खास कदम भी उठाया है।

दरअसल, आज से 25 साल पहले अरशद ने मारिया संग शादी की थी। मगर दोनों ने कभी भी अपनी शादी रजिस्टर नहीं करवाई। अब अरशद ने कोर्ट में अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है और वेलेंटाइन के मौके पर वे दोबारा मारिया से शादी करेंगे। ऐसे में अरशद की ये तीसरी शादी हो गई।
अपनी मैरिज ना रजिस्टर्ड करवाने के बारे में बात करते हुए खुद अरशद वारसी ने कहा था कि उन्होंने फाइनली 25 सालों के बाद एक लीगल फॉर्मेलिटी को लेकर ये बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शादी रजिस्टर करवाने का ख्याल कभी मन में आया ही नहीं। जब तक प्रॉपर्टी अरेंजमेंट जैसे प्रैक्टिकल मैटर सामने आए तो हमें अपनी शादी रजिस्टर करवानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications