क्या फिर मां बनने वाली हैं अरमान मलिक की पहली पत्नी? करवाया अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट, कहा-'मुझे बहुत कमजोरी...'
Payal Malik Pregnancy: यूट्यूबर अरमान मलिक की जब से बिग-बॉस ओटीटी 3 में एंट्री हुई है तो आए दिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नए खुलासे होते रहते हैं। हालांकि शो से बाहर जाने के बाद उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने खुलासा किया कि बिग-बॉस में एंट्री करने से पहले उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया था।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक शुरू में ही शो से बाहर हो गई थीं। हालांकि शो से निकलने के बाद वह अक्सर वीडियो शेयर कर बड़े बयान देती रहती हैं। अपने नए व्लॉग में पायल मलिक ने बताया कि जब से वह शो से बाहर आई हैं उनका तेजी से वजन घट रहा है।

पायल मलिक ने ये भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से काफी परेशान आ चुकी हैं। जिसकी वजह से लगातार उनका वजन कम हो रहा है। साथ ही पायल मलिक ने खुलासा किया कि बिग-बॉस शो में आने से पहले उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया था। साथ ही पायल ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्हें ये टेस्ट करवाना पड़ा।
पायल मलिक ने कहा कि, 'ये टेंशन तभी खत्म होगी जब चीकू के पापा (अरमान मलिक) घर वापस आएंगे। जब वो मुझे देखेंगे तो मुझे भी टेस्ट करवाने के लिए कहेंगे कि मेरे शरीर में कोई कमी तो नहीं है। बिग बॉस के घर में घुसते ही मैंने सारे टेस्ट करवा लिए थे। वो ब्लड टेस्ट, प्रेग्नेंसी टेस्ट और बाकी सारे टेस्ट करवाते हैं। शायद इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंट महिला की शो में एंट्री नहीं हो सकती है। यही वजह है कि सारे टेस्ट हुए थे।'
बता दें कि, हाल ही में पायल मलिक ने बयान दिया था कि वह जल्द ही अरमान मलिक को तलाक देने वाली है और उनका घर छोड़कर चली जाएंगी। हालांकि फैंस ने इसे पब्लिक स्टंट बताया। अरमान मलिका से पायल मलिक की साल 2011 में शादी हुई थी। इसके बाद अरमान मलिक ने साल 2018 में कृतिका मलिक से दूसरी शादी की। अरमान अपनी इन दोनों शादियों से खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications