करवाचौथ पर अरमान मलिक ने ऐसा क्या किया कि बुरी तरह से हुए ट्रोल? दोनों बीवियों ने रखा व्रत
Armaan Malik trolled: बीते 20 अक्टूबर को सभी सुहागनों की तरह अरमान मलिक की भी दोनों पत्नियों ने उनके लिये व्रत रखा। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। पायल मलिक और कृतिका मलिक सजी धजीं खूब सुंदर लग रही थीं मगर तभी अरमान मलिक बुरी तरह से ट्रोल होने लगे। अरमान मलिक के साथ ऐसा क्या हुआ, चलिये जानते हैं।
दरअसल, अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने उनके लिये व्रत रखा हुआ था। इस दौरान दोनों बीवियां सजी-धजी हुई थीं। चांद देखकर दोनों महिलाओं ने अरमान का चेहरा देखा और अपना व्रत तोड़ा। मगर इस दौरान अरमान ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया और देखते ही देखते यूट्यूबर बुरी तरह से ट्रोल हो गए।

दरअसल करवाचौथ में जब चांद आता है तो उसकी पूजा की जाती है इसके बाद महिलाएं अपने पतियों को पूजती हैं। ये एक तरह से पूजन अर्चन का समय होता है। ऐसे में अरमान पूजन के दौरान जूते में नजर आए तो लोग बुरी तरह से भड़क उठे। अरमान मलिक ने पूजा के दौरान जूते पहने हुए थे। ये सब लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
अब अरमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। लोग इस क्लिप को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पब्लिसिटी के लिये अरमान मलिक कुछ भी करता है और फिर इसके बाद लोगों के रिएक्शन का मजा लेता है।
बताते चलें कि यूट्यूबर अरमान मलिक की सोशल मीडिया पर तगडी फैन फॉलोइंग है। अरमान अपनी दोनों बीवियों के साथ बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे मगर शो तीनों में से कोई भी ना जीत सका। ये शो सना खान ने जीता था। अब अरमान के लिए उनकी दोनों बीवियों ने व्रत रखा तो उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications