दो नहीं तीन लड़कियों से अरमान मलिक की हुई शादी, पहली पत्नी सुमित्रा संग लीक हुई चैट! क्या बोली दोनों बीवियां?

Armaan Malik wife Sumitra: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक दो पत्नियों के लिए सोशल मीडिया पर फैंस के बीच मशहूर हैं। अरमान अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ कभी फिटनेस कंटेंट तो कभी मलिक ब्लॉग्स में कुछ ना कुछ अपडेट करते ही रहते हैं। सब लोगों को पता है कि अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं। मगर अरमान की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अरमान मलिक की तीसरी पत्नी?
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ अच्छा-खासा बॉन्ड शेयर करते हैं। सभी लोगों को ये बात पता है कि पायल अरमान मलिक की पहली बीवी हैं। मगर अब बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल नहीं बल्कि कोई और है। पहली बीवी संग अरमान मलिक की एक शॉकिंग कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है।

Armaan Malik

कौन है सुमित्रा?
अऱमान मलिक इन दिनों बिग बॉस के OTT वर्जन में अपनी दोनों बीवियों संग पहुंचे हैं। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर हैं। फैंस अरमान को इस शो में देखने के लिए बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। सभी लोग ये बात जानते हैं कि अरमान मलिक की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। मगर बताते चलें कि पायल से पहले भी अरमान मलिक की शादी सुमित्रा नाम की एक लड़की से हो चुकी है।

लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग्स?
जी हां! आपको भी ये बात जानकर हैरानी होगी कि अरमान मलिक की पहले ही शादी हो चुकी है। जब अरमान 17 साल की उम्र के थे तो सुम्रिता नाम की एक लड़की से उनकी शादी हुई थी। और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान की पहली बीवी ने उनके साथ कॉल रिकॉर्डिंग्स लीक की हैं।

क्या बोलीं अरमान की दोनों बीवियां?
पिछले साल एक व्लॉग में अरमान की दोनों बीवियों ने इस बात को कंफर्म किया था कि उनकी एक बीवी थी, जिससे नहीं बन सकी तो अरमान का तलाक हो गया था। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब उसी व्लॉग का एक क्लिप एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें अरमान की पहली पत्नी पायल कहती दिख रही हैं कि वो अपने पति को अच्छी तरह से जानती हैं।

'मजबूरी में कोई भी रिश्ता...'
पायल कहती हैं कि तो मैं सबसे पहले ये बता दूं कि अरमान की जो पहली शादी हुई थी, वो 17 साल की उम्र में हुई थी। उन दोनों की नहीं बनी तो वो अलग हो गए। उस टाइम जो था हमारे पास, हमने उसे दे दिया डिवॉर्स केस में। वो क्लीयर हो गया। कल को अगर मेरी भी नहीं बनेगी तो मैं भी अलग हो जाऊंगी। पूरी जिंदगी एक मजबूरी के रिश्ते में कोई नहीं रहता।

अरमान चिल्लाए और कही ये बात
अब एक रिकॉर्डिंग सामने आया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अरमान मलिक और उनकी सबसे पहली बीवी का है। अरमान चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने हमेशा उसकी मदद की है। इसके बाद वो (पहली बीवी) अरमान पर आरोप लगाते हुए कहती है कि उसने ही पायल और अरमान को पैसे दिये थे।

इसके बाद सुमित्रा कहती है कि वो बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है। उसके पास अपने और अपनी बेटी की एजुकेशन तक के लिए पैसे नहीं हैं। हालांकि, यूजर्स इसे फर्जी बता रहे हैं। इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+