सिंगर Armaan Malik ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई, पहले हो चुका है ब्रेकअप, देखें फोटोज
Armaan Malik Engagement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग ड्रीमी अंदाज में सगाई कर इस खूबसूरत रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास पल की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंस से की सगाई
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने 28 अगस्त को अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी। पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन पर लिखा 'हमारा ये हमेशा का साथ अब शुरू हो रहा है।' फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे अरमान मलिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को हाथ में अंगूठी लेकर प्रपोज करते दिखे।

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
अरमान मलिक की इन रोमांटिक तस्वीरों को देखते ही उनके तमाम फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेता वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ से लेकर अथिया शेट्टी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं ईशान खट्टर ने लिखा, 'Aww तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।' फिलहाल कपल की ये क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अरमान मलिक के गाने
आपको बता दें कि, अरमान मलिक लाइमलाइट में ज्यादा नहीं रहते लेकिन उनकी बेहतरीन आवाज के लाखों फैंस दीवाने हैं। सिंगर ने अभी तक अपने करियर में 'बोल दो ना जरा', 'वजह तुम हो', 'कौन तुझे', 'जय हो' और 'नैना' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अब इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट के बाद से लाखों फैंस सिंगर की गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के बारे में सर्च कर रहे हैं।
कौन है आशना श्रॉफ?
दरअसल, आशना श्रॉफ पेशे से एक यूट्यूबर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन से जुड़े ब्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। उनकी स्टाइल को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। एक वक्त था जब आशना का नाम फोटोग्राफर सिद्धांत के साथ जुड़ा था। हालांकि वह अरमान मलिक के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे को साल 2017 से डेट कर रहे हैं। हालांकि बीच में कपल के बीच कुछ परेशानी हो गई थी और अलग हो गए। फिर साल 2019 में दोनों फिर साथ आए और अब कपल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications