अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर की फैंस को लिखी ऐसी बात
Arjun Rampal: कुछ दिनों पहेल ही बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर का एक्स एक्स हैंडल हैक हो गया था। उनके अकाउंट से पेरिस ओलंपिक 2024 से संबंधित कुछ ट्वीट भी किए गए थे और बाद में डिलीट कर दिए गए थे। अब एक्टर अर्जुन रामपाल का एक्स हैंडल हैक हो गया है और एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक
अर्जुन रामपाल ने अपनी पोस्ट में लिखा है- अच्छी खबर नहीं है। मेरा एक्स हैंडल हैक हो गया है। प्लीज किसी भी ट्वीट या मैसेज का आप लोग रिप्लाई न दें। अकाउंट हैक हो गया है। वहीं एक्टर की इस पोस्ट पर उनकी पार्टनर गैब्रिएला ने भी शॉकिंग इमोजी सेंड किया है। अर्जुन रामपाल के फैंस ने भी इस बात पर चिंता जाहिर की है।

अर्जुन रामपाल थाईलैंड में कर रहे हैं शूटिंग
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल इन दिनों संजय दत्त और रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। आदित्य धर की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आर माधवन और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल सभी लोग बैंकॉक में हैं और वहां शूटिंग कर रहे हैं।
इन लोगों का एक्स अकाउंट भी हो चुका है हैक
अर्जुन रामपाल के एक्स अकाउंट के हैक होने से पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का यूट्यूब चैनल भी हैक हो गया था। वहीं, नोरा फतेही से लेकर दीपिका पादुकोण का भी अकाउंट हैक हो चुका है। चाइल्ड एक्टर बार्बी शर्मा का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था। उस समय हैकर्स ने बार्बी शर्मा के पैरेंट्स 200 डॉलर की मां की थी और कहा था कि अगर ये पैसे नहीं दिए गए तो वह बार्बी का अकाउंट डिलीट कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications