Arjun Rampal का 21 साल की शादी टूटने पर छलका दर्द, तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी गलती थी'
Arjun Rampal On Divorce: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी एक्स वाइफ और मॉडल मेहर जेसिया के साथ हुए तलाक पर खुलकर बात की।
बता दें कि, अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से साल 1998 में शादी की थी। लेकिन शादी के 21 साल बाद कपल ने 2019 में तलाक ले लिया। अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने माना की ये शादी उनकी गलती थी क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में कर ली थी।

'द रणवीर शो पॉडकास्ट' में अर्जुन रामपाल ने कहा कि, 'जब मेरी उम्र 24 साल की थी तब मेरी शादी हो गई। मुझे लगता है कि ये बहुत ही ज्यादा जल्दी है। उस समय मैं इतना छोटा था कि मेरे पास जीवन का अनुभव लेने के लिए काफी कुछ था। शादी करने के लिए पहले आपको काबिल बनना पड़ता है। अगर आप शादी करना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होता है।'
अर्जुन रामपाल ने आगे कहा कि, 'पुरुष महिलाओं की तुलना में देर में परिपक्व होते हैं. यह सच है कि हम मूर्ख हैं। मैंने कई अपने दोस्तों को उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ देखा है। दोनों ने शादी भी की और वह आज अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि हर किसी के साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है।'
अर्जुन रामपाल का तलाक के बाद अकेलेपन पर दर्द छलका। एक्टर ने कहा कि, 'तलाक भले ही दो लोगों का होता है लेकिन इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता है और इससे सबसे ज्यादा तकलीफ आपके बच्चों को होती है। शुरुआत में आपको ऐसा लगता है कि अब आप इन सबसे आजाद हो चुके हैं। लेकिन अंत में आप तन्हाई महसूस करते हैं। आपको अपने घर की याद सताती है और खास कर घर लौटकर बना हुआ खाना बहुत याद आता है।'
अर्जुन रामपाल अपनी टूटी हुई शादी का जिम्मेदार खुद को मानते हैं। एक्टर ने कहा कि, 'मैं खुद एक टूटे हुए परिवार से आया हूं और मेरे लिए शादी टूटने बहुत बड़ी बात थी। आज भी जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो सोचता हूं कि मुझसे कौनसी बड़ी गलती हुई थी। मेरी शादी सफल ना होने की वजह का जिम्मेदार मैं खुद हूं। हालांकि हम दोनों आज भी एक दूसरे से काफी करीब हैं।'












Click it and Unblock the Notifications