Arjun Rampal के साथ बड़ा हादसा, सिर पर गिरा कांच, जानें कैसी है एक्टर की हालत
Arjun Rampal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर एक इवेंट के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनके हाथ में और सिर में काफी चोट लगी है जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
अर्जुन रामपाल के साथ हुआ बड़ा हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन रामपाल एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में कांच को तोड़कर एंट्री की थी। इसी एंट्री के दौरान अर्जुन रामपाल एक बड़े हादसे का शिकार हो गए और उनके सिर पर कांच गिर गया। इस घटना में एक्टर काफी ज्यादा चोट लगी है।

इवेंट में एंट्री करते वक्त अर्जुन रामपाल को लगी चोट
-खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गत 3 फरवरी 2025 को एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान अर्जुन रामपाल की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्टर ने इस इवेंट में एंट्री तो की लेकिन इसके बाद उनके साथ जो हुआ उसने सबको परेशान कर दिया।
-आपको बता दें कि इवेंट में मौजूद लोग अर्जुन रामपाल की एंट्री देखकर काफी चौंक गए थे। दरअसल अर्जुन रामपाल ने कांच को तोड़कर इवेंट में एंट्री की थी लेकिन इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गए थे।
अर्जुन राम पाल के सिर पर कांच गिर गया
अर्जुन राम पाल के सिर पर कांच गिर गया था, जिसके चलते उन्हें चोट आई है। इस हादसे में अर्जुन रामपाल के हाथ में भी कांच लगा और खून आने लगा था। अर्जुन के हाथ पर लगा कट वीडियो में साफ-साफ देखा सकता है। अर्जुन ने इवेंट में तो कोई खास रिएक्शन नहीं दिया लेकिन अब एक्टर के फैंस इसे लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। उनके फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें ज्यादा चोट न लगी हो।
अर्जुन रामपाल के फैंस हुए परेशान
इवेंट के दौरान जब अर्जुन रामपाल के साथ ये हादसा हुआ, तो वो इसे लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। अर्जुन ने इसके बाद भी इवेंट में वैसे ही हिस्सा लिया जैसे वो पहले लेना चाहते थे। अर्जुन की चोट को लेकर अब उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। एक्टर की चोट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications