पेरिस में रोमांटिक वैकेशन मना रहे Arjun-Malaika, जानिए किस स्पेशल सेलिब्रेशन की है तैयारी?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में वैकेशन एन्जय कर रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इस वैकेशन की बेहद खास वजह है।

मुंबई, 25 जून: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल इन दिनों दोनों पेरिस में वैकेशन पर हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। इस वैकेशन की एक खास वजह ये भी है कि 26 जून को अर्जुन कपूर का 37वां जन्मदिन है। जिसके अच्छे से सेलिब्रेट करने के लिए दोनों पेरिस गए हैं।

पेरिस वैकेशन की खास वजह

पेरिस वैकेशन की खास वजह

बॉलीवुड के मशहूर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों कपल पेरिस में एकसाथ टाइम स्पेंट कर रहे हैं। किसी भी कपल के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। पेरिस में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, इन दोनों के वैकेशन की एक खास वजह भी है।

इस स्पेशल डे को करेंगे सेलिब्रेट

इस स्पेशल डे को करेंगे सेलिब्रेट

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों एकसाथ प्यार के शहर यानी पेरिस में वैकेशन मनाने गए हैं। इस वैकेशन की खास वजह है कि, 25 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। इस दौरान दोनों की रोमांस करती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों एक दूसरे की फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हुई मलाइका-अर्जुन की तस्वीर

वायरल हुई मलाइका-अर्जुन की तस्वीर

इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे से प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अर्जुन मलाइका को प्यार से निहार रहे हैं। साथ ही मलाइका ने अर्जुन का हाथ पकड़ा हुआ है। दोनों की ये क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस को दोनों का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर

इसके अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पेरिस की सोशल मीडिया पर और भी तस्वीरें शेयर की। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें ब्लैक कलर की जींस के साथ ग्रे कलर की फुल स्लीव की टी-शर्ट पहनी हई है। इस तस्वीर को शेयर कर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की तारीफ कर कैप्शन में लिखा- 'आखिरकार वो अब फोटो खींचने में मास्टर हो गई हैं'।

इस दिन है अर्जुन का जन्मदिन

इस दिन है अर्जुन का जन्मदिन

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कईं समय बाद पेरिस वैकेशन पर गए हैं। अब ये वैकेशन इसलिए भी खास है क्योंकि 26 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। इस वैकेशन को दोनों अच्छे से एन्जय कर रहे हैं और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+