खत्म हुई अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच दूरियां? थिएटर से वायरल हुई एक्टर की ऐसी तस्वीर

Arjun Kapoor Watch Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस बीच सलमान खान की फिल्म देखने अभिनेता अर्जुन कपूर थिएटर पहुंचे।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का क्रेज फैंस से लेकर अब सेलेब्स में देखने को मिल रहा है। बीती रात अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के साथ सलमान खान की फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Arjun Kapoor

वायरल तस्वीर में अर्जुन कपूर और मनीष शर्मा के अलावा पूरा थिएटर खाली था। जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर फिल्म शुरू होने से पहले की है। सलमान और अर्जुन कपूर के बीच हुई कड़वाहट के बीच सामने आई ये तस्वीर साफ जाहिर कर रही है कि दोनों के बीच सब ठीक है। वहीं अर्जुन कपूर के लुक्स की बात करें तो ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट और मैचिंग जीन्स कैरी की है।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन कपूर भी सलमान खान के फैन है।' वहीं कुछ ने सवाल किया, 'मलाइका अरोड़ा क्यों नहीं आई?' एक ने लिखा, 'टाइगर 3 ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' फिलहाल एक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि, फिल्म टाइगर 3 2012 में कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म एक था टाइगर का तीसरा सीक्वल है। फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+