मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर को सता रहा अकेलापन, एक्टर ने कहा-'सबकुछ ठीक नहीं चल रहा'

Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सु्खियों में रहते हैं। एक्टर अपनी फिल्म सिंघम अगेन की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुलासा किया और बताया कि कैसे वह अकेलेपन से जूझ रहे थे।

बीते दिनों अर्जुन कपूर ने एक इवेंट के दौरान कंफर्म किया था कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है और वह फिलहाल सिंगल हैं। अब द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप और अकेलेपन पर बात की। अर्जुन कपूर ने अपने उस पुराने इंटरव्यू को याद कर बताया कि साल 2012 में उनकी मां की मौत हुई थी और वह कैसे इस सदमे से बाहर आए थे।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने बताया कि जब उनकी मां का निधन हुआ था तो बहन अंशुला ने भी अकेलापन महसूस किया था। उस वक्त एक्टर की उम्र 20 साल थी और वह करियर में अच्छा कर रहे थे। लेकिन जब घर आते थे तो अकेलापन लगता था। लेकिन किसी तरह वह इन सबसे बाहर निकले।

अर्जुन कपूर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों में उनके काम में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन में चीजों को संतुलित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आज, जैसा कि मैं यह कहता हूं, मुझे सिर्फ अपना ख्याल रखने की जरूरत है। स्वार्थी होने को थोड़ा गलत तरीके से देखा जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह स्वार्थी नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि मैं दूसरों की वजह से ठीक नहीं था।"

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, 'ऐसा नहीं है कि मैं अपनी जिंदगी में काफी अकेला हो गया था। उस वक्त मेरी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। मेरे रिश्ते के साथ-साथ जिंदगी में उथल पुथल मची हुई थी। लेकिन इसका असर रिश्ते में हो तो गलत होगा।' एक्टर का कहना है कि फिलहाल उनकी जिंदगी में पहले जैसा अकेलापन नहीं है, फिर भी वह बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। दोनों को एकसाथ कई पार्टी और बॉलीवुड इवेंट्स में साथ देखा जाता था। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते थे और शादी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से कपल अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर चर्चा में था। खुद एक्टर ने ही इस बात को अब कंफर्म कर दिया है कि वह अब मलाइका अरोड़ा को डेट नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है मलाइका अरोड़ा का हाल? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+