Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद कैसा है मलाइका अरोड़ा का हाल? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट
Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। उनके रोमांटिक रिलेशन्स हमेशा से ही फैंस को अट्रैक्ट करते आए हैं। अब हाल ही में हुई कुछ घटनाओं ने इस दिलचस्पी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया, जब अर्जुन कपूर ने सिंगल स्टेटस की घोषणा करके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया। अब मलाइका के रिएक्शन्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस मलाइका-अर्जुन के अलग होने के पीछे की वजहों और दोनों की बातें जानने को बेहद उत्सुक हैं।
मलाइका का एक हालिया वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, खास तौर पर उनके ड्रेसअप के चलते। एक्ट्रेस को टी-शर्ट और डेनिम से बने एक सिंपल ड्रेस में बाहर निकलते हुए देखा गया। उनकी टी-शर्ट पर लिखे मैसेज ने सभी का ध्यान खींचा, जिसपर लिखा था कि बेबी मैं बोरिंग हूं, मैं बस पैसे कमाती हूँ और घर आती हूं।' अब ये मैसेज पढ़कर लोगों का ध्यान अर्जुन संग उनके रिश्ते पर जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ
टी-शर्ट पर लिखा मैसेज ये दिखाता है कि मलाइका की जिंदगी उनके रिश्ते के खत्म होने के बाद नीरस सी हो गई है। ये उनकी प्रोफेशनल लाइफ की ओर भी इशारा करता है, जिसमें उनका रोमांस कुछ पीछे छूट गया है। फैंस का मानना है कि उनकी टीशर्ट पर लिखी ये बात उनकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताती है।
बता दें कि पैपराजी ने मलाइका अरोड़ा को बाहर निकलते हुए देखा तो उनका शांत मिजाज देखने को मिला। अपनी सादगी के बावजूद मलाइका की टीशर्ट पर लिखे मैसेज ने सबका ध्यान खींच लिया। मलाइका की टी शर्ट पर लिखा ये सेंटेंस कई सारे लोगों को पसंद आ रहा है। उन्हें लगता है कि एक्ट्रेस जिंदगी के उस दौर से गुजर रही हैं जहां करियर उनकी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अहमियत रखता है।
मलाइका अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। उनका पहवाना भले ही साधारण सा हो, मगर ये बात देखने को मिल रही है कि वे मेंटली किस स्थिति से गुजर रही हैं। फिल्हाल मलाइका की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिये फैंस काफी बेताब हैं।
मलाइका अरोड़ा के हालिया फैशन चॉइस ने अनजाने में ही फैंस को अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी के बारे में अपडेट दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक ब्रेकअप पर ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications