'पठान' विवाद पर ये क्या बोल गए अर्जुन कपूर, कहा- फिल्म की डिमांड पूरी करो और....

Arjun Kpoor On Pathaan: फिल्म 'पठान' पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। अर्जुन कपूर के अनुसार हर चीज पर ज्यादा बात करना बिल्कुल सही नहीं होता है।

arjun kapoor

Arjun Kpoor On Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठाई जा रही है। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक इस फिल्म के बारे में तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म 'पठान' विवादों से घिरी हुई नजर आ रही है। इस फिल्म के गाने से लेकर कपड़ों तक पर जमकर बवाल हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर बतौर हीरो वापसी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले ही कुछ लोग इस फिल्म की कई चीजों को लेकर विवाद खड़ा करने पर उतर आए हैं। इस फिल्म को लेकर अब तक कई सेलेब्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं लेकिन अब एक्टर अर्जुन कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि इस तरह से बेफिजूल की बातों पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए, इससे इसे बढ़ावा मिलेगा।

'पठान' को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान

'पठान' को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान

आपको बता दें कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सुझावों पर किए गए दस कटों के बाद फिल्म 'पठान' को U/A प्रमाण दिया गया है। इसी बीच फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एक्टर अर्जुन कपूर का कहना है कि एक आर्टिस्ट को वो करना चाहिए, जो फिल्म की मांग है। अर्जुन ने हिदायत देते हुए कहा कि लोगों को सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार के नियमों और प्रोसेस पर यकीन होना चाहिए। बेफिजूल की बातों पर ज्यादा चर्चा करने से बचना चाहिए।

हर किसी को बात कहने का अधिकार

हर किसी को बात कहने का अधिकार

अर्जुन कपूर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है- मुझे लगता है कि हम जिस फैक्ट पर चर्चा कर रहे हैं, वो इस समय इसे बेकार में बढ़ावा दे रहा है। हमें अपने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा करना होगा, क्योंकि वह एक साथ काम करते हैं। अर्जुन कपूर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। हालांकि एक आर्टिस्ट के रूप में हमें वही करना है, जो फिल्म की डिमांड है और उस प्रामाणिकता पर टिके रहना है।

फिल्म की मांग को पूरी करना जरूरी

फिल्म की मांग को पूरी करना जरूरी

अर्जुन कपूर ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसे सवाल में फंसने की जरूरत है, जो बेकार में सबके सामने मजाक बनाने वाली चीजों को अनुचित महत्व देता हो। हमारा काम हमेशा वो होना चाहिए, जो फिल्म के लिए जरूरी है। इसके बाद फिल्म को ऐसे लोगों के हाथों में सौंप दें जो ये तय कर सकें कि उन्हें क्या बुरा लगता है और क्या नहीं। मुझे लगता है कि हमने लंबे समय से इसका पालन किया है।

हमारी फिल्म में कोई एक्सेप्शन नहीं है

हमारी फिल्म में कोई एक्सेप्शन नहीं है

फिल्म 'पठान' पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने आगे कहा- हर फिल्म जो बनती है, उसे एक बड़े प्रोसेस का पालन करना पड़ता है, यहां तक कि हमारी फिल्म में कोई एक्सेप्शन नहीं है। हमें लोकतंत्र में प्रक्रिया और नियमों पर भरोसा करना चाहिए। आपको बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म 'पठान' में 10 कट लगाए हैं और उसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट दिया है।

फिल्म 'पठान' में लगाए गए 10 कट

फिल्म 'पठान' में लगाए गए 10 कट

सर्टिफिकेट के अनुसार इस फिल्म की लंबाई 146 मिनट है यानी कि फिल्म 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट की मूवी है। इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग से दीपिका की बॉडी के क्लोज-अप शॉट्स, 'बहुत ही तंग किया' के बोल के दौरान बोल्ड डांस मूव्स और एक आपत्तिजनक साइड पोज को हटा दिया गया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है । फिल्म 'कुत्ते' आगामी 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर थ्रिलर मूवी 'लेडी किलर' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+