'मैं किसी अपने को खो न दूं', मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का शॉकिंग बयान

Arjun Kapoor News: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीता है।

ये है अर्जुन कपूर का सबसे बड़ा डर
आपको बता दें कि एक तरफ जहां अर्जुन कपूर के प्रोफेशनल करियर में बड़ा उछाल आया है, वहीं दूसरी तरफ उनके ब्रेकअप के भी जमकर चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने सबसे बड़े डर को लेकर खुलासा किया है।

Arjun Kapoor News

'मैं किसी अपने को खो न दूं'
अर्जुन कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े डर के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है- मेरी सबसे बड़ी चिंता ये है कि मैं किसी अपने को खो न दूं। हालांकि मैं काफी आत्मविश्वासी और मजबूत दिखाई देता हूं, लेकिन इस डर से मुझे हमेशा परेशानी होती है कि मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, उन्हें खो ना दूं।

मलाइका अरोड़ा को लेकर कही ऐसी बात
अर्जुन कपूर ने आगे बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई अहम लोगों को खो दिया है और यही वजह है कि अब वो इस दर्द से और भी ज्यादा घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप खत्म होना भी उनके लिए काफी मुश्किल रहा है। ये उनके फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ा झटका था।

फिल्मी करियर पर अर्जुन कपूर ने कही ऐसी बात
अपने प्रोफेशनल करियर के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा- मैंने 12 साल इस इंडस्ट्री में बिताए हैं और इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है। ये एक लंबा सफर रहा है, जिसमें कभी सफलता मिली तो कभी नाकामयाबी भी हाथ लगी है। लेकिन मैंने हर अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। मैंने खुद में सुधार किया है।

'मैं अब थोड़ा और डिटैच्ड हो गया हूं'
अर्जुन कपूर ने अपने शुरुआती दिनों की भी चर्चा की और बताया कि अब वो पहले जैसे इमोशनल नहीं हैं। अर्जुन कपूर ने कहा- मैं अब थोड़ा और डिटैच्ड हो गया हूं। पहले की तरह उतना इमोशनल नहीं हूं। अब समझता हूं कि जीवन में संतुलन रखना कितना जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+