Malaika Arora की फेक प्रेगनेंसी न्यूज पर नहीं हुआ अर्जुन कपूर का गुस्सा शांत, बोले- 'कर्मों का फल मिलेगा'

मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की झूठी खबर पर अर्जुन कपूर का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। एक्टर ने एक बार फिर इस झूठी खबर पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Malaika Arora Pregnancy: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के ऐसे कपल में शामिल हैं जो हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबरें आ रही थीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी की गुड न्यूज देने वाले हैं। मगर शादी की खबरों के बीच पिंकविला द्वारा ये दावा किया गया कि वह एक्ट्रेस जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन झूठी खबरों को देख अर्जुन कपूर का पारा बढ़ गया और उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों की जमकर लताड़ लगाई।

मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी न्यूज पर फिर भड़के अर्जुन

मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी न्यूज पर फिर भड़के अर्जुन

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपनी लेडी लव मलाइका को लेकर फैल कही झूठी अफवाह पर गुस्सा जाहिर किया। इस पोस्ट को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फेक न्यूज की वजह से अर्जुन कितने ज्यादा आहत हुए हैं।

बोले- 'कर्मों का फल जरूर मिलेगा'

बोले- 'कर्मों का फल जरूर मिलेगा'

अर्जुन कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि, 'हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा, ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो'।

अर्जुन कपूर ने फेक न्यूज पर किया था ऐसा रिएक्ट

अर्जुन कपूर ने फेक न्यूज पर किया था ऐसा रिएक्ट

इससे पहले मलाइका अरोड़ की प्रेग्नेंसी की फेक न्यूज पर अर्जुन ने एक और पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक्टर ने मीडिया की जमकर लताड़ लगाई। एक्टर ने लिखा कि, ''यह बहुत निचला स्तर है, जहां तक कोई गिर सकता है। आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की गलत खबरें चलाना बेहद असंवेदनशील है। कुछ पत्रकार लगातार इस तरह की खबरें चला रहे हैं और इन सबसे बचने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि हमने इसे अब तक नजर अंदाज किया, लेकिन ये इस तरह की खबरों को खूब फैलाते हैं और इसे सच बताते हैं। यह बिल्कुल गलत है। हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।''

ऐसे उड़ी थी प्रेगनेंसी की अफवाह

ऐसे उड़ी थी प्रेगनेंसी की अफवाह

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। दावा किया जा रहा था कि, मलाइका और अर्जुन कपूर जब अक्टूबर में लंदन वेकेशन में गए थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के सामने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कपल ने बताया इसे फेक

कपल ने बताया इसे फेक

खैर अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस खबर का खंडन कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे फेक न्यूज बताया। फिलहाल अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा की इस फेक न्यूज से काफी परेशान हैं। अर्जुन कपूर के इन पोस्ट से ये साफ कहा जा सकता है कि, एक्टर का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+