मिस्ट्री मैन संग दिखीं मलाइका तो टूट गया अर्जुन का दिल! एक्टर ने पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास?

Arjun Kapoor Cryptic Post: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर पिछले कुछ दिनों से सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। दोनों के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। इस बीच मलाइका वेकेशन मनाने गई थीं। मगर उनके साथ अर्जुन कपूर नहीं बल्कि कोई मिस्ट्री मैन था। अब मिस्ट्री मैन और मलाइका की किसी और को डेटिंग करने की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों के बीच अचानक दोनों के अलग होने की खबरें आईं तो फैंस भी काफी परेशान हो गए। कपल के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि, कपल ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मगर इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने मुश्किल समय को पॉजिटिविटी से डील करने की बात कही है। अर्जुन ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा कि पॉजिटिव रहने का ये मतलब नहीं होता कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि, इसका ये मतलब है कि आपको पता होना चाहिए कि चाहे चीजें कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।

Arjun Kapoor

इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिंदगी में हमारे पास दो ऑप्शन हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं, या फिर भविष्य की संभावनाओं को खोज सकते हैं। इसके अलावा मलाइका ने भी एक पोस्ट कुछ हफ्ते पहले शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब वे कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें तो फोटोज लें।

ऐसा लगता है मानो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अर्जुन और मलाइका दोनों ही एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हों। ब्रेकअप की खबरों के बीच कपल की तरफ से ऐसे पोस्ट के आने के बाद फैंस का शक और भी बढ़ने लगा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। हालांकि कपल ने आधिकारिक तौर पर अपने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+