Malaika Arora की प्रेग्नेंसी अफवाह पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- 'बिना सबूत के कुछ भी ना लिखें'
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। जिस पर अब उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया।

Malaika Arora Pregnancy Rumours: बॉलीवुड जगत के सबसे चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की सेमी न्यूड फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं कुछ समय पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिस पर अब अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया।
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी अफवाह पर भड़के अर्जुन कपूर
बीते साल नवंबर 2022 को कुछ न्यूज पोर्टल ने दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। उस वक्त ने प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा बताया और मीडिया की जमकर क्लास लगाई। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर अर्जुन कपूर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
एक्टर ने मीडिया को सुनाई खरी-खोटी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी की इन झूठी खबरों ने असल में उन पर क्या असर डाला। एक्टर ने कहा, नेगेटिव खबरें फैलाना आसान है क्योंकि इस तरह की खबरों से लोगों का ध्यान खींचना काफी आसान है। हम एक्टर्स हैं और हमारी पर्सनल लाइफ हमेशा प्राइवेट नहीं हो सकती है। उनको इस तरह की चीजों से हर वक्त गुजरना पड़ता है।'
'कुछ भी लिखने से पहले सोच लें'
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'कुछ भी लिखने से पहले पत्रकारों को एक बार सेलेब्स से बार बात करनी चाहिए। कम से कम उसे एक बार चेक कर लें और सोच लें कि आप किसी के बारे में क्या लिख रहे हैं। कई बार चीजें मान लेने से ज्यादा उन्हें जांचना जरूरी होता है। आप कहीं भी कुछ ऐसा न लिखें जिससे किसी की जिंदगी पर प्रभाव पड़ जाए।'
5 साल कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि, मलाइका अरोडा़ और अर्जुन कपूर एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। पिछले साल दोनों की शादी की अफवाहें उड़ी थी हालांकि इस पर दोनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications