ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन ने अलग अंदाज में दिया जवाब,मलाइका का भी आया रिएक्शन

मुंबई, 12 जनवरी: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की आज आई खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था। मीडिया में चल रहीं ब्रेकअप की खबरों पर अब एक्टर अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे।

ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

ब्रेकअप पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार...। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगह से जुड़ी कई हस्तियों ने रिएक्ट किया है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं भी मांगी हैं।

मलाइका ने फोटो पर किया दिल छू जाने वाला कमेंट

अर्जुन कपूर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने अर्जुन की पोस्ट पर हार्ट की इमोजी पोस्ट की हैं। इसके अलावा अर्जुन की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, तारा सुतारिया, ताहिरा कश्यप (आयुष्मान खुराना की पत्नी), सोनल चौहान, सोफिया चौधऱी और आथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है। वहीं फैंस ने भी अर्जुन की इस पोस्ट के बाद राहत की सांस ली है। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि, इस खबर से मेरा दिल ही टूट गया था, मेरी पसंदीदा जोड़ी।

Recommended Video

    Malaika Arora-Arjun Kapoor का हुआ breakup ? दोनों ने तोड़े सारे रिश्ते! | वनइंडिया हिंदी
    यूं सामने आई थी ब्रेकअप की खबरें

    यूं सामने आई थी ब्रेकअप की खबरें

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल यह खबर तब उड़ी जब अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। लेकिन उनके साथ मलाइका अरोड़ा नहीं दिखी थीं। आमतौर पर अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती हैं। तभी से दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो रही थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते वह घर पर क्वारनटीन रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+