क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Arjun-Malaika: 'जब वह चली जाती है तो....' मलाइका अरोड़ा की याद में अर्जुन कपूर ने बयां किया दिल का हाल

अर्जुन कपूर इन दिनों लंडन में हैं जहां उनके साथ मलाइका अरोड़ा नहीं हैं। ऐसे में एक्टर अपनी लव लेडी को बहुत मिस कर रहे हैं।

Google Oneindia News

Arjun Kapoor Malaika Arora बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना प्यार का इजहार करने से कभी पीछे नहीं हटते। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार अर्जुन कपूर अपनी लव लेडी मलाइका अरो़ड़ा से दूर सात समंदर पार लंडन में मौजूद हैं। ऐसे में जाहिर अर्जुन मलाइका को बहुत मिस कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी ये फीलिंग सोशल मीडिया पर शेयर की।

मलाइका अरोड़ा को मिस कर रहे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा को मिस कर रहे अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए लंडन में हैं। हालांकि उनसे मिलने के लिए मलाइका अरोड़ा कुछ ही दिनों पहले लंडन गई थीं। साथ ही दोनों ने अच्छा टाइम स्पेंड किया था। इन खास पलों की तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा वापस मुंबई आ गई हैं ऐेसे में जाहिर है कि एक्टर उन्हें काफी मिस कर रहे होंगे।

फोटो शेयर कर बयां किया दिल का हाल

फोटो शेयर कर बयां किया दिल का हाल

अर्जुन कपूर ने अपने ये इमोशन जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की एक फोटो शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस में खिड़की से बाहर देखती नजर आ रही हैं। लेकिन फोटो से ज्यादा जिसने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था फोटो पर दिया कैप्शन। जिसमें अर्जुन कपूर के इमोशन साफ जाहिर हो रहे हैं।

बोले- 'उसके चले जाने से....'

अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर कैप्शन पर लिखा, 'उसके चले जाने पर धूप नहीं होती'। अर्जुन के इस पोस्ट को देख मलाइका का दिल भी पिघल गया और उन्होंने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ओ बेबी'। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर कमेंट किया।

अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची थी मलाइका

अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची थी मलाइका

बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों लंडन में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उनसे मिलने मलाइका अरोड़ा लंडन पहुंची। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद एक्टर ने अपनी लव लेडी के साथ टाइम स्पेंड किया। कभी लंडन की सड़कों में तो कभी फुटबॉल मैच दोनों ने इन पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लगातार शेयर की। अब मलाइका के वापस मुंबई लौटने के बाद एक्टर फिर से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। इस फिल्म के अलावा एक्टर और भी कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। फिलहाल वह अपकमिंग फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के अलावा कौन भेज रहा मलाइका अरोड़ा को महंगे तोहफे? नाम जानकर हो जाएंगे हैरानये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के अलावा कौन भेज रहा मलाइका अरोड़ा को महंगे तोहफे? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Comments
English summary
arjun kapoor misses lady love malaika arora shared a lovely post
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X