नहीं हुआ ब्रेकअप? रोमांटिक डेट पर निकले Malaika Arora और Arjun Kapoor, वीडियो हो रहा वायरल

Arjun Malaika Breakup Rumours: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों में से कोई भी सोशल मीडिया पर प्यार जताने से नहीं कतराते। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन की फैमिली को अनफॉलो कर दिया। अब कपल ने अपनी ब्रेकअप की खबरों को खारिज कर दिया है।

नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप?
लगातार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थी। दावा किया जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका का अब ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन हाल ही में दोनों को बारिश के मौसम में साथ में लंच डेट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद ये साफ हो गया कि मलाइका और अर्जुन अब भी रिलेशनशिप में हैं।

Arjun Kapoor

लंच डेट पर साथ दिखा कपल
रविवार को पैपराजी ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ में मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर देखा। इस दौरान दोनों ने कुछ कहा नहीं और सीधे गाड़ी में बैठकर चले गए। जहां मलाइका सफेद कॉलर वाली शॉर्ट ड्रेस और सफेद जूतों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने ब्लैक जींस और ग्रे-व्हाइट स्नीकर्स के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को यूं साथ देखकर फैंस भी लगातार रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'वाओ दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा'। खैर दोनों की इस वीडियो से यह साफ हो गया कि सब कुछ ठीक है।

5 साल से कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म साल 2021 में किया था। आए दिन कपल एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। खैर अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+