मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कही थी दिल की बात, बोले-'हम दोनों इस बारे में...'
Malaika Arjun Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सुर्खियों में थीं। ऐसे में अब खुद अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप पर मुहर लगा दी है और कहा कि वह सिंगल हैं।
अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का लगातार प्रमोशन करने में जुटे हैं। ऐसे में एक इवेंट के दौरान बार-बार मलाइका का नाम लिया जा रहा था तभी अर्जुन कपूर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि, 'रिलैक्स करो मैं पूरी तरह से सिंगल हूं।' अब ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर एक बार सेलिब्रिटी शो में नजर आए थे। इस दौरान एक्टर से मलाइका संग शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में अर्जुन ने कहा, 'भले ही मैं आपके शो पर आया हूं और मुझे ईमानदारी से जवाब भी देना पसंद है, लेकिन मैं अपनी लाइफ को फ्लो में जी रहा हूं। उनके (मलाइका) बीना इस बारे में यहां बात करना सही नहीं है।'
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में भी अर्जुन कपूर ने शादी के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर ने कहा, 'मैं आपको जरूर बता दूंगा कि मैं कब शादी करने वाला हूं। अभी मेरा कोई इरादा नहीं है। फिलहाल जल्द ही शादी करने का मेरा कोई भी प्लान नहीं है। अगर जब भी मेरी होगी तो कुछ भी नहीं छिपाने वाला हूं।'
बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था। दोनों को कई बार पार्टीज और वेकेशन में साथ देखा जाता था। इसके अलावा जिस तरह से सोशल मीडिया पर कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाते थे तो फैंस को लगने लगा था कि कपल जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि अब मलाइका और अर्जुन की शादी होना मुश्किल है। एक्टर ने अब फाइनली अपने ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications