अर्जुन कपूर का उमड़ा मलाइका अरोड़ा के लिए प्यार, सरेआम इस तरह किया प्यार का इजहार
अर्जुन कपूर कुणाल रावल के फैशन शो के शो स्टॉपर बने। इस दौरान जैसे ही एक्टर स्टेज पर आए उन्होंने मलाइका अरोड़ा फ्लाइंग किस दिया। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड में क्यूट कपल में शुमार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जब से अपने रिलेशपशिप का ऐलान किया है तभी से दोनों अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। दोनों की एकसाथ कईं तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका की एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

अर्जुन कपूर ने मलाइका को किया फ्लाइंग किस
बता दें कि, अर्जुन कपूर हाल ही में डिजाइनर कुणाल रवैल के लिए शो स्टॉपर बने। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक कर अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उन्हें चीयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान अर्जुन ने मलाइका को एक प्यार भरा फ्लाइंग किस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरेआम एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर के इस फ्लाइंग किस से मलाइका अरोड़ा के चेहरे की खुशी और दोगुनी हो गई है। हालांकि मलाइका ने अर्जुन को फ्लाइंग किस नहीं दिया लेकिन अर्जुन के इस किस से एक्ट्रेस की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। वहीं यूजर्स उनकी इस बेहतरीन केमिस्ट्री की काफी तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
वहीं इस वीडियो को देख फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘कपल गोल', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘आप दोनों का प्यार बना रहे'। बता दें कि वीडियो के पोस्ट के कुछ देर बाद ही इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, ‘हे हैंडसम'।

अर्जुन कपूर और मलाइका का स्टनिंग लुक
वहीं अर्जुन कपूर के लुक की बात करें तो वीडियो में एक्टर ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई है। जिसमें एक्टर बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने क्रॉप टॉप पर जैकेट पहनी हुई है। एक्ट्रेस अपने इस स्टाइलिश आउटफिल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म
अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया। जो कि 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में नजर आए। फिलहाल फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications