अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर के लिए किया ये काम, 'होने वाली बहू' मलाइका अरोड़ा के सामने छलके पापा के आंसू
Boney Kapoor Emotional: टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो को लेकर दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस डांस रिएलिटी शो में तनीषा मुखर्जी, शोएब इब्राहिम, अंजलि आनंद, विवेक धहिया समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है। शो के कई नए प्रोमो भी शेयर किए जा रहे हैं जो दर्शकों को उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाल ही में इस शो में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर गेस्ट बनकर पहुंचे थे।
अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर को किया चीयर
शो के लेटेस्ट एपिसोड में बोनी कपूर 'झलक दिखला जा 11' पर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुए थे। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी और गौहर खान उनसे कहते हैं कि उनके लिए एक गिफ्ट है। इसके बाद स्क्रीन पर अर्जुन कपूर नजर आते हैं। वह अपने पिता बोनी कपूर को चीयर करते दिखाई देते हैं।

अर्जुन कपूर ने पापा के लिए बनाया वीडियो
वीडियो में अर्जुन कहते हैं- हेलो पापा, उम्मीद करता हूं कि आप शो को इन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहता हूं कि मेरे पापा इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियों के बारे में पहले सोचते हैं। वह दूसरों की खुशियों को लेकर ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। मैं बस आपसे ये कहना चाहता हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी इज्जत करता हूं। प्रोफेशनली, पर्सनली और बतौर इंसान बहुत सारा प्यार करता हूं। वीडियो के आखिर में अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर को फ्लाइंग किस देते हैं।
हंसते हुए देख रही थीं मलाइका अरोड़ा
वहीं बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर का ये मैसेज देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और बोनी कपूर की 'होने वाली बहू' मलाइका अरोड़ा उन्हें हंसते हुए देखती रहती हैं। वहीं जज की सीट पर बैठी फराह खान अपनी सीट से उठती हैं और बोनी कपूर को गले लगा लेती हैं। फराह खान कहती हैं कि यही बात है कि बोनी कपूर के सारे बच्चे उनसे इतना प्यार करते हैं।
अर्जुन का वीडियो देख इमोशनल हुए बोनी कपूर
बोनी कपूर को इमोशनल होता देख, शो की होस्ट गौहर खान भी रोने लगती हैं। वहीं कंटेस्टेंट अंजलि आनंद भी इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं कि जिन बेटियों के पिता नहीं होते, उनके लिए ये फीलिंग बहुत अलग है। बेटे अर्जुन के मैसेज से वहां मौजूद हर कोई इमोशनल हो जाता है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी से हुए बच्चे हैं। बोनी कपूर ने पहली पत्नी को तलाक देकर हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी से शादी की थी जिससे उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications