Jug Jug Jeeyo के नाच पंजाबन सॉन्ग पर थिरके अर्जुन कपूर, चाचा अनिल कपूर से हुई तुलना

फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ का नाच पंजाबन सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। इस गाने के हुक अप स्टेप पर बहन के साथ थिरकते हुए एक्टर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है।

मुंबई, 19 जून: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग-जुग जियो' रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका नाच पंजाबन सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों के साथ-साथ- सेलेब्स भी इस गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। विक्की कौशल, जाह्न्वी कपूर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स भी इस गाने के हुक अप स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर भी पीछे नहीं हटे, एक्टर और उनकी बहन अंशुला ने भी नाच पंजाबन चैलेंज में हिस्सा लिया।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

जुग जुग जियो के नाच पंजाबन सॉन्ग पर अर्जुन कपूर और उनकी बहन इस सॉन्ग पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्टर और उनकी बहन अंशुला को नाच पंजाबन के हुक अप स्टेप पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

कूल दिखे अर्जुन कपूर

अर्जुन इस दौरान चश्मा पहने हुए दिख रहे हैं। एक्टर अपने कूल अंदाज से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। उन्होंने हल्के भूरे रंग की शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ था। वहीं अंशुला ने पिंक कलर के ट्राउजर के साथ नीले रंग क टॉप पहना हुआ था।

अनिल कपूर से हुई तुलना

अनिल कपूर से हुई तुलना

अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये वीडियो खासतौर पर वरुण धवन के लिए है। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ उनके दोस्तों ने भी प्रतिक्रिया दी है। वरुण धवन ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। इसके साथ ही संजय कपूर ने लिखा, 'आप अनिल चाचू की तरह बर्ताव कर रहे हैं, कैमरे के सामने आओ- बेचारी अंशुला'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+