क्या मलाइका अरोड़ा को चीट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? पोस्ट देख फैंस हुए परेशान, हो रही ब्रेकअप की चर्चा
Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा साथ नजर नहीं आईं। जिसके बाद एक बार फिर कपल के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
अर्जुन कपूर ने देर रात अपने घर बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें उनके परिवार वाले और तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। हालांकि इस खास मौके पर एक्टर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची और ना ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अर्जुन के लिए कोई पोस्ट साझा किया। इस बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी। एक्ट्रेस ने लिखा 'मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आंखें बंद करके भरोसा कर सकूं।' अब मलाइका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के पोस्ट के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या दोनों का सच में ब्रेकअप हो गया?
बीते दिनों खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है और दोनों इस रिश्ते को अब दोस्ती तक ही रखना चाहते हैं। हालांकि एक्ट्रेस के मैनेजर ने इंडिया टुडे संग बातचीत कर इन खबरों का खंडन किया और ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि, 'ये महज अफवाह है और दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है।'
हाल ही में अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अब जल्द ही कपूर खानदान के घर शहनाई बजने वाली है और वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने इन खबरों पर चु्प्पी साधी हुई है। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि मलाइका कब अर्जुन के लिए पोस्ट शेयर करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications