अर्जुन कपूर के बर्थडे में नहीं शामिल हुईं मलाइका अरोड़ा, क्या सच में अलग हो गया कपल? फैंस उठा रहे सवाल

Arjun Kapoor Birthday Bash: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। देर रात एक्टर ने खास पार्टी रखी थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन अर्जुन कपूर की लेडीलव मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची।

अर्जुन के जुहू स्थित घर पर पार्टी रखी थी जिसमें मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थी। अब इस पार्टी में मलाइका का नजर ना आना एक बार फिर ब्रेकअप की खबरों पर जोर दे रहा है। कहा जा रहा है कि कपल ने अलग होने का अब फैसला कर लिया है।

Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। बीच में खबर आई थी कि कपल का ब्रेकअप हो गया हालांकि बाद में मलाइका अरोड़ा ने इन अफवाहों का खंडन किया था। वहीं ब्रेकअप रूमर्स के बीच अब अर्जुन कपूर की पार्टी में मलाइका के शामिल नहीं होने बाद फैंस ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि, अर्जुन कपूर की पार्टी में जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर और वरुण धवन जैसे तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची तो ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अब अलग कर लिए हैँ। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

वहीं अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर अपनी फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में फैंस को हंसाने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फैंस उनके इस अवतार को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+