तलाक से पहले भी मिलते थे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, सलमान खान के जाते थे घर, इस वजह से अरबाज से हुईं अलग!
Arjun Kapoor Malaika Arora Love Story: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने अन्य स्टार्स की तरह अपने इस रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। कपल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं।
बीते कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया। हालांकि हर बार दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका के साथ उनकी मां से मिलने पहुंचे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं दोनों जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने वाले हैं।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच खटपट की खबरें साल 2016 से ही आने लग गई थी लेकिन साल 2017 में दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी थी जिसके बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आ गई। ऐसा कहा जाता है कि अर्जुन की वजह से मलाइका का तलाक हुआ था। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। एक्टर उनसे मिलने के लिए अक्सर सलमान खान के घर आते रहते थे। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ दो साल तक ही चला। उस दौरान अर्जुन कपूर फिल्म इशकजादे से डेब्यू की तैयारी कर रहे थे। वह जब अर्पिता से मिलने घर जाते थे तो उस दौरान अर्जुन की दोस्ती मलाइका से गहरी हो गई थी।
कहा जाता है कि फिल्म इशकजादे के दौरान मलाइका और अर्जुन की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं और दोनों के बीच प्यार हो गया था। एक्ट्रेस ज्यादातर अर्जुन के साथ वक्त बीताने लगी थी। जिसके बाद उनके अरबाज खान से झगड़े बढ़ने लगे थे। जब इस बात की जानकारी सलमान खान के परिवार को मिली तो उन्होंने अर्जुन कपूर को मलाइका से दूर रहने को भी कहा।
हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से काफी परेशान आ चुकी थीं। अरबाज को सट्टेबाजी की लत लग चुकी थी जिसकी वजह से वह करोड़ों के कर्जों में डूब गए थे। घर में लोग पैसा मांगने आते थे। जब ये सब ज्यादा होने लगा तो मलाइका अरोड़ा और अरबाज के बीच झगड़े हर रोज बढ़ने लगे थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया। साल 2017 में फिर ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया।












Click it and Unblock the Notifications