क्या सच में टूट गया मलाइका-अर्जुन का रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुई तस्वीर, जानें क्या है सच

Arjun kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से यह कपल एकसाथ नजर नहीं आया। जिसकी वजह से दोनों के ब्रेकअप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने पहले ही ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस कापी निराश हो गए। हालांकि अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका और अर्जुन एक वेडिंग में साथ नजर आए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

malaika arora

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक कॉमन फ्रेंड करिश्मा करमचंदानी की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन में एकसाथ नजर आए। जिसकी तस्वीरें अवंतिका मलिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और सोनम कपूर एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आए। मलाइका और अर्जुन को यूं एकसाथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं है। यहां तक कि, क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी दोनों एकसाथ नहीं थे। ऐसे में बीते कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। दावा किया जा रहा है कि 2 महीने पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया।

मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि दोनों ने साल 2021 में अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि दोनों जल्द ही अपनी शादी की गुड न्यूज दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+