अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में फीमेल फैन की गार्ड ने पकड़ी गर्दन, धक्का देकर पीछे, सिंगर को मांगनी पड़ी माफी
Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह इस समय यूके में दौरे पर हैं, और उनके हालिया शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे गायक एक फैन का बचाव करते हैं, जिसे सुरक्षा कर्मचारियों ने जबरदस्ती रोकने की कोशिश की।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अरिजीत परफॉर्म कर रहे होते हैं, तो एक महिला स्टेज की तरफ बढ़ती है, और जब सुरक्षा उसे रोकती है, तो वह बता रही है कि गायक ने उसे आने के लिए इशारा किया था। इस दौरान महिला की गर्दन पकड़ गार्ड उसे धक्का देता है और ये अरिजीत के सामने हुआ।

अरिजीत ने अपनी परफॉर्मेंस को रोककर महिला फैन से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, "मुझे खेद है, मैडम। काश मैं वहां होता, आपकी रक्षा करने के लिए।" इसके बावजूद, गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया। यह देखकर, अरिजीत ने भीड़ से कहा, "किसी को इस तरह पकड़ना सही नहीं है। फिर उन्होंने फैंस से शांति से वापस बैठने के लिए आग्रह किया।
महिला के साथ हुई इस घटना के बाद फैंस ने अरिजीत सिंह की सराहना की और वो फिर से अपने परफॉर्मेंस में जुट गए। उनके इस व्यवहार के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिल रही हैं, और कई लोग उन्हें "एक अच्छे इंसान" का टैग दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने उन्हें बेस्ट सिंगर बताया।
इससे पहले एक फैन ने अरिजीत के गाने "ए दिल है मुश्किल" के दौरान स्टेज पर खाना रखा। जब उन्होंने इसे देखा, तो उन्होंने खाना उठाकर अपने सुरक्षा टीम को दे दिया, और फैन से माफी मांगते हुए कहा, "मुझे खेद है, यह मेरा मंदिर है। आप यहां खाना नहीं रख सकते।" अरिजीत का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। उनके इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। हाल ही में अरिजीत सिंह के साथ ब्रिटिश गायक एड शीरन भी लंदन में अपने एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: पैरों में चप्पल पहनकर स्कूटर पर राशन लेने निकले सिंगर Arijit Singh, सिंगर की सादगी के दीवाने हुए फैंस












Click it and Unblock the Notifications