Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैरों में चप्पल पहनकर स्कूटर पर राशन लेने निकले सिंगर Arijit Singh, सिंगर की सादगी के दीवाने हुए फैंस

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्कूटर से राशन खरीदने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

arijit singh

Arijit Singh Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी दमदार आवाज से हर किसी के दिल में जगह बना ली। अरिजीत अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी सादगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राशन लेने निकले अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह अपने इस लेटेस्ट वीडियो में होमटाउन मुर्शिदाबाद में नजर आ रहे हैं। सिंगर आम लोगों की तरह अपनी गली में बेहद सिंपल अंदाज में चप्पल पहनकर गलियों में घुमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिंगर वहां खड़े लोगों से बात भी करते नजर आ रहे है, जिसके बाद सिंगर अपना स्कूटर स्टार्ट करते है और वहां से निकल जाते है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, नके हाथ में राशन रखने के लिए एक थैली भी है। वह बंगाली भाषा में आसपास लोगों को बता रहे हैं कि, पत्नी ब्लड बैंक गई हुईं हैं और वो अब ठीक हैं। इसके बाद वह स्कूटर में थैला डिक्की में रखकर वहां से स्कूटर में बैठकर चले जाते हैं। अरिजीत सिंह के इस साधारण तरीके की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

फैंस कर रहे सिंगर की जमकर तारीफ
वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह कितने डाउन टु अर्थ है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सिंपल होने का लेवल तो देखिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया।' वहीं एक ने लिखा, 'अरिजीत टैलेंटेड के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं।' सिंगर के इस वीडियो फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+