अरिजीत सिंह बंगाल चुनाव 2026 में देगे बीजेपी और ममता दीदी को टक्कर, बता दिया अपना पूरा प्लान!

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के ऐलान के बाद से ही उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले जहां उनके फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने की बातें सामने आई थीं, वहीं अब उनका नाम राजनीति से जोड़ा जा रहा है। इस संभावित बदलाव ने न सिर्फ प्रशंसकों, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है।

Arijit Singh

नई पार्टी बनाने की अटकलें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में साफ किया गया है कि वह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में फिलहाल हिस्सा लेने की योजना नहीं बना रहे हैं। अरिजीत की ओर से अब तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिल रही है।

ग्रासरूट से शुरुआत की संभावना
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अरिजीत राजनीति में उतरते हैं तो वे जमीनी स्तर से शुरुआत करना पसंद करेंगे। वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज से ताल्लुक रखते हैं और आज भी वहीं सादगी भरा जीवन जीते हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनकी छवि एक शांत, मददगार और समाज से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति की रही है, जो उन्हें राजनीति के लिए एक संभावित चेहरा बनाती है। बता दें, एक पुराने इंटरव्यू में अरिजीत ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि एजुकेशन और हेल्थ पर काम करूं। बहुत बड़े लेवल पर नहीं, लेकिन शुरुआत छोटे स्तर पर करना चाहता हूं।

संन्यास का चौंकाने वाला ऐलान
अरिजीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि वह अब किसी नई फिल्म के लिए बतौर प्लेबैक सिंगर काम नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए इस सफर को यादगार बताया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह संगीत बनाना पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं।

संगीत में अमिट योगदान
पिछले एक दशक में अरिजीत सिंह ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गीत दिए हैं। 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'राब्ता', 'केसरिया', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'तेरा यार हूं मैं' और 'तुझे कितना चाहने लगे' जैसे गाने उनकी पहचान बन चुके हैं। हाल ही में उनका गीत 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ है, वहीं वह विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' के एक गाने में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+