क्या 'बॉर्डर 2' की वजह से Arijit Singh ने लिया संन्यास? भूषण कुमार से हुआ कैसा विवाद? सामने आया ऐसा सच
Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों अपने कथित संन्यास को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। इस बीच एक नया विवाद सामने आया है जिसमें फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) और इसके निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) का नाम जोड़ा जा रहा है।
क्या फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने को लेकर हुआ विवाद?
सोशल मीडिया और खासतौर पर Reddit पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक फिल्म 'बॉर्डर 2' के देशभक्ति गीत 'घर कब आओगे' को लेकर अरिजीत सिंह और मेकर्स के बीच मतभेद हुए थे।

भूषण कुमार से हुआ कैसा विवाद?
दावा किया गया है कि अरिजीत सिंह इस गाने को नए सिरे से क्रिएटिव बनाने को लेकर सहज नहीं थे, फिर भी उनसे उम्मीद की गई थी। इन्हीं अटकलों के बाद ये कहा जाने लगा कि शायद यही वजह है कि अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाना छोड़ने का मन बना लिया।
भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी और कही ऐसी बात
इन तमाम दावों पर अब T-Series प्रमुख भूषण कुमार ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है- इस पूरी कहानी में कुछ भी सच नहीं है। प्लीज अरिजीत सिंह से खुद फोन पर पूछ लीजिए, ये सब बकवास है। भूषण कुमार के इस बयान के बाद साफ है कि प्रोड्यूसर इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बता रहे हैं।
बड़े म्यूजिक लेबल से नाराज थे अरिजीत सिंह?
हालांकि इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अरिजीत सिंह पिछले कुछ समय से बड़े म्यूजिक लेबल्स के काम करने के तरीके से नाखुश थे। खासतौर पर एक ताकतवर म्यूजिक कंपनी के मालिक पर क्रिएटिव माइक्रोमैनेजमेंट और आक्रामक कमर्शियल फैसलों को लेकर नाराजगी की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार लगातार क्रिएटिव समझौतों से अरिजीत सिंह मानसिक रूप से थक चुके थे।
प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास लेकिन म्यूजिकल सफर जारी रहेगा
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह ने खुद साफ किया है कि वह भले ही अब प्लेबैक सिंगिंग के नए प्रोजेक्ट्स स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह म्यूजिक से पूरी तरह दूरी बना रहे हैं।
-अरिजीत सिंह ने कहा है कि वह लाइव कॉन्सर्ट्स जारी रखेंगे, इंडिपेंडेंट एल्बम्स पर काम करेंगे और अपने तरीके से म्यूजिक रिलीज भी करेंगे। ऐसे में अब अरिजीत सिंह पूरी तरह इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।
फिल्म प्रोडक्शन में बिजी हैं अरिजीत सिंह
-फिल्ममेकर अनुराग बसु ने ताया है कि अरिजीत सिंह फिलहाल अपनी पहली हिंदी फिल्म की मेकिंग में बिजी चल रहे हैं। ऐसे में ये कहना जल्दबाज होगी कि उन्होंने फिल्मों से हमेशा के लिए किनारा कर लिया है।
-फिलहाल अरिजीत सिंह के संन्यास और फिल्म 'बॉर्डर 2' के विवाद को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं, वहीं दूसरी ओर मेकर्स इन खबरों को सिरे से नकार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications