करोड़ों की संपत्ति के मालिक अरिजीत सिंह के रेस्तरां में 40 रु. में मिलता है खाना, जाने से पहले पढ़ लें डिटेल्स
Arijit Singh Restaurant: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अरिजीत सिंह ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक गानें में अपनी आवाज दी है। सिर्फ उनकी आवाज से ही नहीं लोग सिंगर के अच्छे बर्ताव से भी काफी खुश नजर आते हैं।
फैंस को अरिजीत सिंह ने दिया तोहफा
अरिजीत सिंह ने अपनी प्यारी आवाज के साथ साथ अपने सिंपल अंदाज से भी लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं हर कोई सिंगर की मीठी सी आवाज सुनकर कहीं खो जाता है। अपने गानों से दुनिया भर के लोगों के दिल में बसने वाल सिंगर ने अब अपने फैंस को एक और खास तोहफा दिया है।

सिंगर अरिजीत सिंह का शानदार रेस्तरां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर अरिजीत सिंह ने अपना एक रेस्तरां खोला है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस रेस्तरां की खास बता ये है कि ये आम लोगों के लिए है। अरिजीत सिंह के इस रेस्तरां का नाम 'हेशेल' है। हेशेल एक बांग्ला शब्द है जिसका मतलब 'रसोई' होता है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में है ये रेस्तरां
इस रेस्तरां को खोलने के बाद से अरिजीत सिंह सुर्खियों में छा गए हैं। सिंगर ने अपने होमटाउन यानी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक छोटी सी जगह जियागंज में अपना ये रेस्तरां खोला है।
40 रुपए में मिलती है वेज थाली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर का ये रेस्तरां प्रीमियम-लग्जीरियस नहीं बल्कि आम लोगों के लिए खोला गया है। ऐसे में रेस्तरां का मेन्यू भी ऐसा रखा गया है जिसके मीडिल क्लास से लेकर लोअर मीडिल क्लास तक के खोल बैठकर आराम से खा सकें। खबर है कि अरिजीत सिंह के इस रेस्तरां में एक आदमी मात्र 40 रुपये में पूरी वेज थाली खा सकता है।
अरिजीत सिंह का आम और सस्ता रेस्तरां
-अरिजीत की टीम की तरफ से बताया गया है कि सिंगर के रेस्तरां हेशेल का उद्देश्य आम लोगों को सम्मान के साथ खाना उपलब्ध कराना है और फिलहाल इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। ये कोई नया रेस्तरां नहीं है बल्कि एक पुराना होटल है लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर छा गया है।
-जानकारी के अनुसार अरिजीत सिंह के इस रेस्तरां को उनके पिता गुरदयाल सिंह संभाल रहे हैं। ये रेस्तरां स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए मशहूर हो गया है। साथ ही यहां पर किफायती कीमतों पर खाना उपलब्ध है। वहीं सोशल मीडिया पर सिंगर के इस रेस्तरां की जमकर तारीफ हो रही है।
-सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि जहां अधिकतर सेलेब्रिटीज हाई-फाई रेस्तरां खोलते हैं, वहीं सिंगर की पहल ने सभी का दिल जीत लिया है। आम लोग सिंगर को और ज्यादा सम्मान करने लगे हैं।
रेस्तरां में छात्रों को मिलती है विशेष छूट
वहीं सिंगर के इस रेस्तरां को लेकर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यहां पर छात्रों को विशेष छूट दी जाती है। इस रेस्तरां को छात्रों के खाने को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया था ताकि पढ़ने वाले बच्चों को समय पर कम कीमत में अच्छा खाना मिल सके। आपको बता दें कि इस रेस्तरां में रोजाना सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खाना मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications