अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाए जाने पर ऐसा होता है बच्चों का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने खुद का मजाक उड़ाए जाने पर अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है।
मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अर्चना ने 10 सालों तक कॉमेडी सर्कस शो को जज किया है। वे द कपिल शर्मा शो में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं। अब अर्चना इंडियाज लाफ्टर चैंपियन को शेखर सुमन के साथ जज कर रहीं हैं। हालांकि, इस बीच उनका भी काफी मजाक बनाया जा चुका है। सबसे मजाकिया तो ये है कि अर्चना की हंसी पर भी जोक बन चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है।

बताते चलें कि अर्चना पूरन सिंह और एक्टर व राइटर परमीत की शादी को 30 साल पूरे हो चुके हैं। दंपती के दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान हैं, जो स्टैंडअप कॉमेडियन के रोल से बेहद अच्छी तरह वाकिफ हैं।
क्या बोलीं अर्चना?
ई-टाइम्स को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने ऊपर जोक बनने की बात पर अर्चना ने बताया कि एक्ट्रेस का मजाक उड़ाए जाने पर उनके बच्चों का क्या रिएक्शन होता है। अर्चना ने कहा कि वे मेरे बच्चे हैं, वो मेरा खून हैं, मजाक से कभी भी उन्हें अपमानित महसूस नहीं हुआ है। वे आज के जमाने के बच्चे हैं, जो हॉलीवुड फिल्म्स और स्टैंड अप कॉमेडी देखते हैं, जिसकी रोस्टिंग की कोई लिमिट नहीं होती है। उन्होंने अपनी मां को पांच-छह साल की उम्र से ही अपमानित कॉमेडी का शिकार होते हुए देखा है। कॉमेडी सर्कस के टाइम से ऐसा होता आ रहा है और उन्हें लगता है कि, ये नॉर्मल है।
खुद से 7 साल छोटे परमीत सेठी से की थी शादी
बताते चलें कि एक्ट्रेस ने खुद से 7 साल छोटे परमीत सेठी से साल 1992 में शादी की थी। परमीत भी कई बॉलीवुड फिल्म्स में नजर आ चुके हैं। शादी से पहले अर्चना और परमीत कई सालों तक लिव-इन में भी रहे थे। कपल के दो बेटे हैं, जिनके नाम आर्यमन और आयुष्मान हैं।












Click it and Unblock the Notifications