अर्चना पूरन सिंह ने हैरेसमेंट सीन को लेकर किया ये खुलासा, रजा मुराद ने कहा- एक जबरदस्ती का सीन मेरा और आपका

Archana Puran Singh and Raza Murad: अर्चना पूरन सिंह कहती हैं- लड़किया तो अनकम्फर्टेबल होती ही हैं जब कोई रफ एंड टफ विलेन उनके साथ जबरदस्ती का सीन करता है।

archana puran singh

Archana Puran Singh and Raza Murad: 'द कपिल शर्मा शो' के हालिया एपिसोड में फिल्म 'आजम' के कलाकार शामिल हुए थे और सबने जमकर मस्ती की थी। इन कलाकरों में रजा मुराद, जिमी शेरगिल, गोविंद नामदेव, इंद्रनील सेनगुप्ता, सयाजी शिंदे, अभिमन्यु सिंह जैसे लोग शामिल हुए थे। इन सभी लोगों के साथ बातचीत के दौरान शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने रजा मुराद से दृश्यों के फिल्मांकन के बारे में कुछ सवाल पूछे। ये कुछ ऐसे सीन्स थे जिनमें रजा मुराद को अपनी महिला सह-कलाकारों को 'परेशान' करने की जरूर हुई थी।

कपिल शर्मा शो में पहुंचे रजा मुराद
सोनी टीवी पर प्रसारित हुए इस हालिया एपिसोड में देखा जा सकता है कि होस्ट कपिल शर्मा शो के मंच पर फिल्म 'आजम' के कलाकारों का स्वागत करते हैं। वहीं रजा मुराद की विलेन की इमेज पर कटाक्ष करते हुए कपिल शर्मा कहते हैं- देख के बड़े सारे शहरों में ये अफवा है कि आप सब्जी लेने जाते हैं तो आपको हफ्ता दे देते हैं। कपिल को उसी अंदाज में जवाब देते हुए रजा मुराद कहते हैं- मुझे उम्मीद है कि तुम भी मुझे मेरे हिस्से का 'हफ्ता' दे दोगे। कपिल शर्मा इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहते हैं- ओए होए क्या आवाज है।

अर्चना ने कहा- लड़किया तो असहज महसूस करती हैं
'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह शो के मेहमान रजा मुराद से उनके दृश्यों के बारे में एक सवाल पूछती हैं जिसमें उन्हें अपनी महिला सह-कलाकार को परेशान करना था। अर्चना कहती हैं- लड़किया तो अनकम्फर्टेबल होती ही हैं जब कोई रफ एंड टफ विलेन उनके साथ जबरदस्ती का सीन करता है, एक एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन पर लड़कियां तब असहज हो जाती हैं जब उन्हें हैरेसमेंट का सीन फिल्माना होता है। इस पर रजा मुराद अचानक कहते हैं- ऐसा एक जबरदस्ती का सीन मेरा और आपका भी था।

रजा मुराद ने कहा- एक जबरदस्ती का सीन मेरा और आपका
इस चीज को हास्य से जोड़ते हुए तभी कपिल शर्मा एक्टर रजा मुराद से पूछते हैं- जबरदस्ती ये कर रही थीं आपके साथ। मुझे पूरा यकीन है ये आपको परेशान कर रही होंगी। आपको बता दें कि श्रवण तिवारी द्वारा लिखित और निर्देशित क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'आजम' शहर में सिंडिकेट को नियंत्रित करने वाले अंडरवर्ल्ड गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी को माफिया डॉन नवाब खान के उत्तराधिकार की लड़ाई पर आधारित बताया जा रहा है। ये फिल्म आगामी 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+