सौतेली मां शूरा खान के साथ मस्ती करते दिखे अरहान खान, चेहरे पर दिखी खुशी, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Arbaaz Khan Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान से दूसरी शादी की। पिछले साल 2023 में दोनों का परिवार वालों के बीच निकाह हुआ। शादी के बाद कपल आए दिन पार्टी और डिनर में एकसाथ नजर आता है। वहीं एक बार फिर कपल को साथ देखा गया। हालांकि इस दौरान उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए।

शूरा खान, अरबाज खान और अरहान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान अरहान ने अपनी सौतेली मां शूरा के साथ पैपराजी के आगे खूब जमकर पोज दिए। वहीं अऱबाज खान ने उनका हाथ पकड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों अपनी कार के लिए रवाना हो गए।

Arbaaz Khan

अरहान खान, अरबाज खान और शूरा खान ने कार में मीडिया को खूब पोज दिए। इसके बाद कार चलाने के लिए अरहान आगे सीट पर बैठे और फिर शूरा उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गईं। वहीं पीछे वाली सीट पर अरबाज खान बैठे हुए नजर आए। इस दौरान शूरा और अऱहान की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक दूसरे से खूब हंस-हंसकर बातें कर रहे थे।

वहीं अब ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो अरहान की भी बेटी लग रही है।' एक ने लिखा, 'पत्नी कम बेटी ज्यादा लग रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगा जैसे अरबाज बीवी नही बहु लाया हो।' एख ने लिखा, 'बाप ने बेटी से शादी कर ली।' इस तरह से कमेंट कर लोग कपल को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, साल 1998 में अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद अरहान खान का जन्म हुआ। लेकिन साल 2017 में कपल का तलाक हो गया। इसके बाद अऱबाज खान की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। अब उनकी शादी शूरा खान से हो गई है। वहीं मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+